Road Accident : चिंगरीघाटा में भयानक सड़क हादसा, बेपरवाह कार ने 8 लोगों को मारी टक्कर

Published by : Shinki Singh Updated At : 08 Dec 2022 3:56 PM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के चिंगरीघाटा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बेपरवाह कार की टक्कर लगने से एक सिविक वॉलेंटियर सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के चिंगरीघाटा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने अचानक फुटपाॅथ पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. बेपरवाह कार की टक्कर लगने से एक सिविक वॉलेंटियर सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर लाल रंग की कार निको पार्क से बाईपास की ओर आ रही थी. बाईपास पहुंचने से पहले ही लोगों ने देखा की कार काफी तेजी आ रही है. घबराए लोग सड़क पर भागने लगे. पुलिस ने कार को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास किए लेकिन नाकाम रही. बाइपास पर पहुंचने के बाद पुलिस ने गार्ड रेल फेंककर कार को रोकने का भरसक प्रयास किया. आरोप है कि कार चिंगड़ीहाटा मोड़ से जा रही थी तभी उसने सड़क पार कर रहे आठ लोगों को टक्कर मार दी. घायलों में एक सिविक वॉलेंटियर भी शामिल है.

Also Read: West Bengal : मेडिकल कॉलेज में आज से आंदोलनकारियों का आमरण अनशन
कई लोग हुए घायल

इस घटना में कई लोग घायल हो गए, लेकिन 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. कार ने अन्य 3 कारों को टक्कर मार दी. हालांकि 3 कारों के साथ उस कार को भी थाने ले जाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घायलों का इलाज जारी है.

Also Read: बीरभूम गोली कांड : घायल शिक्षक की भी अस्पताल में हो गयी मौत, एक हिरासत में
नारकेलडांगा में कार के धक्के से राहगीर जख्मी

नारकेलडांगा इलाके में कार के धक्के से एक राहगीर जख्मी हो गया. घटना मानिकतला इलाके के बागमारी रोड की है. जख्मी राहगीर का नाम पल्टू ओरांग (32) बताया गया है. इस घटना के बाद उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाने पर वहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है.

Also Read: West Bengal News: TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले अरेस्ट, TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने की पुष्टि

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola