Bihar News: औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक व कार की भीषण टक्कर, झारखंड में तैनात सैप जवान की मौत

औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में एक सैप जवान की मौत हो गयी. जवान सुनील तिवारी की पोस्टिंग झारखंड के जमशेदपुर में थी. वो अपनी कार से घर लौट रहे थे.
शनिवार बिहार के लिए हादसों भरा दुर्भाग्यपूर्ण दिन रहा. सूबे के कई जिलों में सड़क हादसे की घटना हुई. इस दौरान कई लोगों की जानें गयीं जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए. औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर सैप जवान की मौत हो गयी. घटना बारुण थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर घटी है.
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक व कार की टक्कर में 45 वर्षीय सैप जवान की मौत हो गई. घटना शनिवार की सुबह की है. मृतक की पहचान रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आमापोखर गांव निवासी सुनील तिवारी के रूप में हुई है . घटना की सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस पहुंची और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार सैप जवान सुनील तिवारी झारखंड के जमशेदपुर में कार्यरत थे. वह जरूरी काम की वजह से अपनी कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वह थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर समीप हाईवे पर पहुंचे तो एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे सैप जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इधर घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखते ही चीत्कार उठे. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और किसी तरह घर भेजा.
( इनपुट: औरंगाबाद से सुजीत सिंह)
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




