Photos : सड़क की बेहाल हालत के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा का सड़क अवरोध कर खड्डों में धान का चारा लगाने का अभियान

Updated at : 31 Jul 2023 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Photos : सड़क की बेहाल हालत के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा का सड़क अवरोध कर खड्डों में धान का चारा लगाने का अभियान

भाजपा के नेता ने कहा कि राज्य सरकार की विकास की दशा को देख सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटने लगा है. हम इस विकास का प्रतिवाद जताते हैं और अविलंब सड़क की मरम्मत की मांग करते हैं.

विज्ञापन
undefined

बीरभूम, मुकेश तिवारी : बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना के सिउड़ी शहर के सीमांत एसोसिएशन के सामने सड़क की बेहाल अवस्था और उभर आए गड्डों के प्रतिवाद में सोमवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सड़क अवरोध कर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया. वही सड़क में तलाब नुमा बने गड्डों में धान का चारा लगाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस अंदाज में राज्य सरकार के विकास मूलक कार्यों के प्रतिवाद में विक्षोभ जताया . वहीं उनका कहना है कि यदि 15 दिनों के अंदर सड़क का मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए हम लोग बाध्य होंगे.

undefined

भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क के बीचों-बीच हाथों में तख्ती और झंडे लेकर बैठ गए और सड़क अवरुद्ध कर दिया. सड़क के अवरोध होने के कारण सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके वारदात पर पुलिस पहुंची . लेकिन भाजपा के इस प्रतिवाद के आगे पुलिस चुपचाप खड़ी मूकदर्शक बनकर देख रही थी.

undefined

भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सड़क में असंख्य गड्डों में भरे पानी के मध्य ही धान का बीज रोपना शुरू कर दिया. मौके पर युवा मोर्चा के नेता सुमन मुखर्जी ने आरोप लगाया कि जिस विकास की दुहाई राज्य सरकार अब तक देते आ रही है वह विकास यहां साफ तौर पर देखा जा सकता है. राज्य सरकार की इस सड़क की हालत आप स्वयं देख सकते हैं .असंख्य गड्डों के साथ-साथ सड़क उभर आए इन गड्डों में पानी भर जाने के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं घट रही हैं.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola