ePaper

UP Chunav 2022: जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करे सब कोई, कैबिनेट मंत्री 'नंदी' कहना क्या चाहते हैं?

Updated at : 27 Feb 2022 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करे सब कोई, कैबिनेट मंत्री 'नंदी' कहना क्या चाहते हैं?

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार थी, तो लोग कहते थे जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा गुंडा, लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज है.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा, जा पर कृपा राम की होई ता पर कृपा करे सब कोई… जो उत्तर प्रदेश पिछले दशकों से जाति, धर्म, मजहब के भेदभाव और दंगों में जकड़ा हुआ था, बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था, आज इस राज्य की ओर दुनिया के बड़े-बड़े इंडस्ट्रीज देख रहे हैं, इंडस्ट्री लगाना पसंद कर रहे हैं और सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, ये है उद्देश्य हमारा, धरातल पर दिखाई दे रहा है.

जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा गुंडा- नंदी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा, समाजवादी पार्टी की जब सरकार हुआ करती थी, जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उस में बैठा गुंडा. मैं भी आपसे कहूं कि समाजवादी पार्टी में कोई गुंडा, कोई माफिया नहीं है, सब साधु संत और महात्मा है तो आप मुझ पर हंसेंगे. एक आम आदमी भी हंसेगा. समाजवादी पार्टी की सरकार में जो यादव होते थे, उनके बेटे की चाहे पुलिस की भर्ती हो, क्लर्क की भर्ती हो, डिस्काउंट मिलता था. जो गैर यादव होते थे, उनसे 15 लाख, 20 लाख लेते थे.

Also Read: UP Chunav 2022: प्रयागराज की 12 सीटों में से 9 पर बीजेपी गठबंधन का कब्जा, करछना में आज तक नहीं खिला ‘कमल’
11 हजार करोड़ में बनाया एक्सप्रेसवे- नंदी

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा, अभी सड़क का मैं जिक्र करूं तो एक्सप्रेसवे बन रहा है. 11 हजार करोड़ में हमने बनाया है. वहीं, सपा सरकार 15 हजार करोड़ में बना रही थी. इन लोगों ने लूट खसोट का अड्डा बना रखा था, आतंकियों के हाथ में इस प्रदेश को देने की खुली छूट थी, उन्हें जेल से छोड़ा जाता था. गुंडे और अपराधी थाने में दारोगाओं को, एसपी को आदेशित करते थे, सीओ को बोनट पर नचाया जाता था. आज कानून का राज स्थापित है. किसी को भी कानून को हाथ में लेने की आजादी नहीं है.

Also Read: UP Chunav 2022: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की प्रतिष्ठा दांव पर, तीसरी बार बनेंगे विधायक?
मेरिट के हिसाब से दी गई नौकरी- नंदी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा, मेरिट के हिसाब से हमारी सरकार में नौकरी दी गई है. यहां मेरिट का सम्मान है. उन्होंने कहा कि, मतदाताओं से मेरी अपील है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से हम, भगवा लहराएंगे. शायद आजादी के बाद से इस तरह का उत्साह नहीं देखा गया है.

इलाहाबाद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे ‘नंदी’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज यानी 27 फरवरी को मतदान हो रहा है. इस चरण में योगी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. इसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी शामिल हैं. वर्तमान में वह इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्होंने 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के परवेज अहमद को 28 हजार 587 मतों से शिकस्त दी थी.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola