ePaper

UP Election 2022: नामांकन के लिए पहुंचे मोती सिंह, पुलिस ने प्रस्तावक को रोका तो मंत्री जी हुए नाराज...

Updated at : 04 Feb 2022 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: नामांकन के लिए पहुंचे मोती सिंह, पुलिस ने प्रस्तावक को रोका तो मंत्री जी हुए नाराज...

भाजपा के पट्टी सीट से उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह अफीम कोठी में नामांकन के लिए पहुंचे. इस दौरान मोती सिंह नाराज हो गए. दरअसल, राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह के प्रस्तावक को बाहर रोका गया. जिससे वो नाराज हुए.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में प्रतापगढ़ जिले में वोटिंग होनी है. इसको लेकर तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं. वहीं, नामांकन का दौर भी जारी है. शुक्रवार को भाजपा के पट्टी सीट से उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह अफीम कोठी में नामांकन के लिए पहुंचे. इस दौरान मोती सिंह नाराज हो गए. दरअसल, राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह के प्रस्तावक को बाहर रोका गया. जिससे वो नाराज हुए. नामांकन से इंकार कर दिया.

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह को बीजेपी ने पट्टी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. मोती सिंह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के लिए अफीम कोठी पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए उनके प्रस्तावाक को बाहर ही रोक दिया.

इससे नाराज होकर मोती सिंह ने आव ना देखा ताव पुलिस वालों से नाराज हो गए. पुलिस वालों को मोती सिंह ने खूब खरी-खोटी सुनाई. मोती सिंह इतने नाराज हुए कि उन्होंने कह दिया कि अब वो नामांकन ही नहीं करेंगे. इससे पुलिस वालों के होश उड़ गए. हालांकि, पुलिस वालों ने मंत्री जी को समझाया, जिसके बाद वो नामांकन दाखिल करने के लिए राजी हुए.

Also Read: Pratapgarh Assembly Chunav: प्रतापगढ़ सदर सीट पर किसका चलेगा जोर, दूसरी पार्टी या अपना दल मांगे मोर?

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम और काम पर समर्थन देने को तैयार बैठी हुई है.

हमारा मुद्दा उत्तर प्रदेश का विकास और आम जनता की सुरक्षा है. पट्टी विधानसभा सीट पर किसी से भी मुकाबला नहीं है. पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी की लहर है. बीजेपी पिछले चुनाव से भी ज्यादा सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी. सपा और रालोद गठबंधन का उत्तर प्रदेश चुनाव में सूपड़ा साफ होने जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola