दिसंबर माह तक धनबाद के सभी मतदाताओं का आधार से होगा लिंक, DC बोले- घर-घर जाकर BLO ले रहे आधार नंबर

Published at :03 Aug 2022 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
दिसंबर माह तक धनबाद के सभी मतदाताओं का आधार से होगा लिंक, DC बोले- घर-घर जाकर BLO ले रहे आधार नंबर

धनबाद में घर-घर जाकर आधार नंबर लेने का अभियान शुरू हो गया है. वहीं, 31 दिसंबर तक जिले के सभी वोटर्स का नाम और फोटो पहचान पत्र को आधार से लिंक किया जाएगा. डीसी संदीप सिंह ने जिले वासियों को आश्वस्त किया कि किसी का आधार नंबर सार्वजनिक नहीं होगा.

विज्ञापन

Jharkhand News: धनबाद डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि 31 दिसंबर तक सभी मतदाताओं का नाम एवं फोटो पहचान पत्र को आधार से लिंक करा दिया जायेगा. इसके लिए एक अगस्त से बीएलओ का घर-घर जाकर आधार नंबर लेने का अभियान शुरू हो गया है.

किसी मतदाता का आधार नंबर नहीं होगा सार्वजनिक

पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोक प्रतिनिधित्व कानून में बदलाव किया गया है. अब नये मतदाता बनने के लिए आधार नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है. जबकि पुराने मतदाता अपने मतदाता सूची को आधार से खुद भी चाहें तो ऑनलाइन लिंक करा सकते हैं. जो खुद ऑनलाइन करने में सक्षम हैं नहीं हैं वैसे मतदाता अपना आधार कार्ड या 11 अन्य पहचान पत्र में से कोई भी पहचान पत्र दे सकते हैं. किसी मतदाता का आधार नंबर सार्वजनिक नहीं होगा.

धनबाद में हैं 19,59,966 मतदाता

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के अनुसार अभी धनबाद जिला में 19,59,966 मतदाता सूची हैं. इनमें 10,41,786 पुरुष हैं. इसके अलावा 9,18,154 महिला तथा 26 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. पूरे जिला में 2378 मतदान केंद्र हैं. इसमें सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में 426, धनबाद में 458, झरिया में 346, टुंडी में 369, निरसा में 424 तथा बाघमारा में 355 बूथ है.

Also Read: Jharkhand Assembly Monsoon Session: CM हेमंत का विपक्ष पर हमला, बोले-सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हो रहा काम

वर्ष में चार बार होगा पुनरीक्षण

श्री सिंह ने कहा कि मतदाता सूची का पहले वर्ष में एक बार पुनरीक्षण होता था. अब यह काम वर्ष में चार बार होगा. यानी हर तीन माह के बाद होगा. साथ ही मतदाताओं को अब बूथ बदलने या नाम शुद्धिकरण के लिए एक ही फॉर्म भरना होगा. इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल भी मौजूद थी.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola