Brahmastra: केसरिया गाने का तेलुगू वर्जन Kumkumala का टीजर रिलीज, आलिया भट्ट- रणबीर कपूर का दिखा ये अंदाज

Brahmastra Kumkumala teaser: आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘कुमकुमला’ गाने का टीजर रिलीज किया है. सॉन्ग में रणबीर कपूर और आलिया रोमांटिक अंदाज में दिख रहे है.
Brahmastra Kumkumala teaser: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. फिल्म 5 साल में बनकर तैयार हुई है. आलिया और रणबीर की शादी के समय फिल्म का पहला गाना ‘केसरिया’ का टीजर रिलीज हुआ था. अब इस सॉन्ग का तेलुगू वर्जन ‘कुमकुमला’ का टीजर जारी किया गया है, जो सुनने में काफी अच्छा लग रहा है. यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे है.
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘कुमकुमला’ गाने का टीजर रिलीज किया है. सॉन्ग में रणबीर कपूर और आलिया रोमांटिक अंदाज में दिख रहे है. इस गाने को सिड श्रीराम ने अपनी आवाज दी है औऱ इसे प्रीतम ने कंपोज किया है. सॉन्ग में कपल गंगा किनारे बैठे दिखे. वाराणसी की गलियों में दोनों एक-दूसरे के प्यारे में डूबे दिख रहे है.
इस सॉन्ग के टीजर को देखने के बाद यूजर्स इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पूरा सॉन्ग कब आएगा. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप दोनों सच में एक-दूसरे के लिए बने है. एक और यूजर ने लिखा, अब और इंतजार नहीं होता. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये बहुत खूबसूरत है. कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी बनाया.
Also Read: ‘जाग रहा ब्रह्मास्त्र है…’, अमिताभ बच्चन ने शेयर की Brahmastra की झलक, रणबीर कपूर का दिखा दमदार लुक
गौरतलब है कि आलिया भट्ट औऱ रणबीर कपूर की शादी के दौरान अयान मुखर्जी ने इस गाने का हिन्दी वर्जन टीजर रिलीज किया था. फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागुर्जन अहम किरदार निभा रहे है. इसके अलावा मौनी रॉय विलेन के रोल में नजर आएंगी.
वहीं, हाल ही में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ करण जौहर की बर्थडे में नजर आए. उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी मां की फिल्म जुग-जुग जियो का प्रमोशन करते दिखे थे. वहीं, आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म में वो गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










