Prayagraj News: प्रेमी ने जीजा के साथ मिलकर की थी किशोरी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

उन्होंने बताया की किशोरी की हत्या उसके ही प्रेमी शिवकुमार निवासी रहिमापुर निवासी ने अपने जीजा दीपचंद्र पाल निवासी बरौना उतरांव के साथ मिल कर की थी. दोनों आरोपियों को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया.
Prayagraj News: जिले के गंगापार क्षेत्र के हंडिया थ��ना अंतर्गत पहाड़पुर गांव में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने मामले में सोमवार को एसपी गंगा पर ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया. उन्होंने बताया की किशोरी की हत्या उसके ही प्रेमी शिवकुमार निवासी रहिमापुर निवासी ने अपने जीजा दीपचंद्र पाल निवासी बरौना उतरांव के साथ मिल कर की थी. दोनों आरोपियों को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया.
नेता किशोरी के हत्यारोपी प्रेमी ने मीडिया को बताया कि वह किसी और से बात करने लगी थी. हत्यारोपी प्रेमी शिवकुमार निवासी रहिमापुर निवासी ने बताया की घटना की रात वह अपने जीजा दीपचंद्र पाल निवासी बरौना उतरांव के साथ प्रेमिका से मिलने गया था. देर रात जब वह उससे मिलने आई तो उसने चाकू से गला रेत दिया और वहां से भाग आए.
मामले को गंभीरता से लेते हुए हंडिया थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने अमरनाथ राय, एसओजी मनोज सिंह, नवीन राय, कांस्टेबल अभिजीत शुक्ला, पुष्पेंद्र कुमार, देवेंद्र यादव, रविदेव यादव व विनोद दुबे के साथ टीम वर्क करते हुए हत्यारोपी प्रेमी और मृतका के कॉल डिटेल के आधार पर तत्काल कारवाई करते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
रिपोर्ट : एसके इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










