Bollywood & TV LIVE Updates : एकता कपूर के इस पॉपुलर सेट पर लगी आग, कंगना रनौत का पासपोर्ट हुआ रिन्यू
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हैं. लेकिन दोनों में से किसी ने इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है. अब एक्टर को कैटरीना के घर के बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया. वहीं, बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी और एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब पसन्द की जाती है. कृष्णा ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जो वायरल हो रही है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
एकता कपूर के इस पॉपुलर सेट पर लगी आग
टेलीविजन सेट पर लगने वाली आग अब कोई बड़ी मुसीबत नहीं लगती क्योंकि पिछले कुछ महीनों में पांड्या स्टोर (Pandya Store), दिव्य दृष्टि (Divya Drishi), परमावतार श्री कृष्ण (Parmavtar Sri Krishna) जैसे कई सेट पर आग लगने की दुर्घटना के बारे में पता चला है. हालांकि इसमें अब तक किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई है. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के क्लिक निक्सन स्टूडियो को भी अचानक आग लगने की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ा है. रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में क्लिक निक्सन में चल रहे कलर्स टीवी के मोल्लकी सीरियल्स के सेट पर एक मिनी ब्लास्ट हुआ था.
कंगना रनौत का पासपोर्ट हुआ रिन्यू
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पासपोर्ट रिन्यू हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है. कंगना बीते कुछ दिनों से पासपोर्ट रिन्यूवल को लेकर परेशान चल रही थीं मगर अब उनकी ये परेशानी दूर हो गई है. उन्होंने पोस्ट शेयर करके बताया है कि अब वह जल्द ही धाकड़ (Dhaakad) की शूटिंग के लिए विदेश जाने वाली हैं.
13 अक्टूबर को ही रिलीज़ होगी राजामौली की मेगा बजट RRR
इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल तेलुगु फ़िल्म RRR के मेकर्स ने एक बार फिर पुष्टि कर दी है कि फिल्म 13 अक्टूबर को ही रिलीज़ होगी, जैसा कि एलान किया गया था. हालांकि, यह भी कहा है कि उस वक़्त कोविड पैनडेमिक की तीसरी लहर पर बहुत कुछ निर्भर करेगा. RRR भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है.
तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘रत्सासन’ का रीमेक करेंगे अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो महज़ एक साल के अंदर तीन-चार फिल्मों की शूटिंग खत्म कर देते हैं. हालांकि पिछले साल कोविड महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान अक्षय की फिल्मों की शूटिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब एक्टर ने फिर से काम की स्पीड पकड़ ली है. इसी बीच खबर आ रही है अक्षय ने हाल ही में एक और फिल्म साइन कर ली है.
रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 6 अभिनेत्रियों की हुई गिरफ्तारी
एक्ट्रेस हिना पांचाल को महाराष्ट्री की नासिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मारने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा है.
अर्जुन कपूर ने साझा की जन्मदिन की तस्वीर
अर्जुन कपूर ने जन्मदिन पर मिली सबकी बर्थडे विश को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया. इस मौके पर कई सेलिब्रिटीज अर्जुन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए है, हालांकि कोरोना के चलते अधिक लोग इस पार्टी में नहीं आए, लेकिन उनके करीबी यहां मौजूद रहे. लोगों से मिल रहे इस प्यार को देखकर अर्जुन कपूर भी भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बड़ी ही खास बात लिखी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए