Bollywood & TV LIVE Updates : ऑक्सीजन सपोर्ट पर आए दिलीप कुमार, कंगना रनौत ने यामी गौतम को दी शादी की बधाई
Bollywood & TV LIVE Updates : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान खान का वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो देखकर तैमूर की क्यूटनेस पर फैंस का दिल आ गया है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) हाल ही में डायरेक्टर आदित्य धार (Aditya Dhar) के साथ शादी के बंधन में बंध गई. शादी के बाद उनकी पहली तसवीर सामने आई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही है. बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates :
Dance India Dance कंटेस्टेंट बीकी दास रोड एक्सीडेंट में हुए घायल
डांस इंडिया डांस के भूतपूर्व प्रतियोगी बीकी दास रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए हैंl वह बतौर फूड डिलीवरी कर्मचारी काम कर रहे थेl डांस इंडिया डांस के सीजन 4 में नजर आए बीकी दास का शुक्रवार को रोड एक्सीडेंट हो गया है. एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार बीकी जब अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तब उनकी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई. उनकी पत्नी ने एक्सीडेंट के बाद एफआईआर दर्ज करवाई हैl बीकी को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl बीकी दास डांस इंडिया डांस के 2014 के सीजन में नजर आए थे.शो में वो वह दूसरे नंबर पर थे .
ऑक्सीजन सपोर्ट पर आए दिलीप कुमार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं. इस बारे में रविवार (6 जून) को दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ही जानकारी दी गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित दिलीप कुमार बाइलिटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन से जूझ रहे हैं यानी उनके फेफड़ों में पानी भर गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार का ऑक्सीजन लेवल भी घट रहा है, जिसके चलते उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की बात सामने आ रही है.
कंगना रनौत ने यामी गौतम को दी शादी की बधाई
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर यामी गौतम (Yami Gautam) की एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह दुल्हन के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं. उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘परंपरा और समय से भी पुरानी. कच्ची पहाड़ी लड़की से ज्यादा कुछ दिव्य नहीं है, जो दुल्हन बनी #हिमाचलप्रदेश.’
संजय दत्त ने पिता सुनिल दत्त के जन्मदिन पर शेयर की तस्वीर
अभिनेता सुनील दत्त का आज 92वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर कई सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं. सुनील दत्त आज ही के दिन यानी 6 जून 1929 को झेलम में पैदा हुए थे, जो अब पाकिस्तान में है. एक पोस्ट को शेयर करते हुए सुनिल दत्त के बेटे और एक्टर संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा है, ‘हमेशा मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरे हाथों को पकड़े हुए. लव यू डैड, हैप्पी बर्थडे!’ संजय दत्त अपनी मां नरगिस से भी बेहद प्यार करते हैं और वो अक्सर अपने पैरेंट्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए याद करते रहते हैं.
पुराने दिनों में ऐसे दिखते थे सोनू सूद
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी फोटोज शेयर की हैं. ये तसवीरें उनके मॉडलिंग के दिनों की है. इसे शेयर कर वो लिखते है, ‘मुंबई में मॉडलिंग के दिनों का थ्रोबैक’. सोनू की ये तसवीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है. इसपर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए