परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया 21 द्वीपों का नाम, खुशी से झूम उठे बॉलीवुड स्टार्स, कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया 21 द्वीपों का नाम, खुशी से झूम उठे बॉलीवुड स्टार्स, कही ये बात

पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर कर दिया है. इस फैसला का अनुपम खेर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स ने स्वागत किया है.

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन, सुनील शेट्टी से लेकर अनुपम खेर तक सभी स्टार्स ने पराक्रम दिवस के अवसर पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नाम रखने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया है. बता दें, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कही ये बात

शेरशाह में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा​ने इस फैसले की सराहना की. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “यह खबर कि अंडमान और निकोबार में एक द्वीप का नाम हमारे नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखा गया है, मेरे रोंगटे खड़े कर देता है! मेरा दिल गर्व से फूल जाता है कि मुझे पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला. पीएम @narendramodi की ओर से उठाया गया यह कदम सुनिश्चित करता है कि शेरशाह हमेशा जीवित रहें”.


सुनील शेट्टी बोले- गर्व महसूस हो रहा

सुनील शेट्टी ने पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए ट्विटर पर लिखा, ”धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी महान #NetajiSubhasChandraBose की 126वीं जयंती पर #AndamanNicobar के 21 द्वीपों का नाम 21 #ParamVirChakra पुरस्कार विजेताओं, हमारे राष्ट्र के सच्चे नायकों के नाम पर रखने के लिए बहुत गर्व! #जयहिन्द #पराक्रम दिवस.”


आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा ये फैसला

अजय देवगन ने कहा कि यह फैसला आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”कैप्टन मनोज कुमार पांडेय (परमवीर चक्र) के नाम पर एक द्वीप का नाम रखने का फैसला आश्वस्त कर रहा है कि मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की, जो मिसाल उन्होंने हमें दी है, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. धन्यवाद पीएम @narendramodi जी. #IndiaHonoursParamveers.”


अनुपम खेर ने कहा- कोटि-कोटि नमन

अनुपम खेर ने उन 21 परमवीर चक्र विजेताओं की पूरी सूची साझा की, जिनके नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नाम रखा जा रहा है. उन्होंने सूची के साथ ट्वीट किया, “नेताजी #सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नाम 21 #परमवीरचक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा जा रहा है! सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को कोटि-कोटि नमन! जय हिन्द!”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola