ePaper
Live Updates

Bollywood News Live Update : अक्षय कुमार सहित 'बच्‍चन पांडे' की स्‍टार कास्‍ट के खिलाफ शिकायत दर्ज, जैसलमेर में चल रही फिल्‍म की शूटिंग

Updated at : 31 Jan 2021 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bollywood News Live Update : अक्षय कुमार सहित 'बच्‍चन पांडे' की स्‍टार कास्‍ट के खिलाफ शिकायत दर्ज, जैसलमेर में चल रही फिल्‍म की शूटिंग

Bollywood Breaking News, Family Man Season 2, The Girl On The Train release date, Live Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train) का पोस्टर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) की आने वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (Family Man Season 2) की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:08 PM. 31 Jan 216:08 PM. 31 Jan

‘बच्‍चन पांडे’ की मुश्किलें बढ़ी

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग जैसलमेर में कर रहे हैं. फिल्‍म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है. हालां‍कि फिल्‍म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एक प्रमुख दैनिक की एक रिपोर्ट से पता चला है कि एक स्थानीय निवासी ने COVID-19 मानदंडों का उल्लंघन करने और गलत बयानबाजी के लिए निर्माताओं और फिल्म के कलाकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

2:53 PM. 31 Jan 212:53 PM. 31 Jan

ऋतिक रोशन एक्स वाइफ सुजैन के काम से हुए इंप्रेस

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘जब ग्लैडिएटर्स वर्क खेल की तरह लगने लगे’. इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने कमेंट किया. वहीं, ऋतिक ने सुजैन के काम की तारीफ में लिखा-‘अमेजिंग’.

2:53 PM. 31 Jan 212:53 PM. 31 Jan

देशभर में कल से 100% कैपिसिटी के साथ खुलेंगे Cinema Halls

एक फरवरी यानि कल से देश के सभी सिनेमा हॉल अपनी पूरी क्षमता के साथ खुल जायेंगे. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी. रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि फरवरी में सिनेमा हॉल 100% कैपेसिटी से खुल सकते हैं और हम ज़्यादा से ज़्यादा ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित करेंगे.

11:22 AM. 31 Jan 2111:22 AM. 31 Jan

जाह्नवी कपूर ने सलवार सूट पहनकर खेला क्रिकेट

जाह्नवी कपूर शूटिंग के बीच में किक्रेट खेलती नजर आईं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस क्रू मेंबर्स के साथ क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं. बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों चंडीगढ़ में फिल्म ‘गुड लक जेरी की शूटिंग कर रही हैं.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola