बेतिया में मां शारदा हेल्थ क्लिनिक को मिली नई सुविधाएं, ICU से इमरजेंसी केयर तक का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
आईसीयू तथा पेनलेस सेंटर का शुभारंभ करते डीआईजी हरकिशोर राय व अन्य

बेतिया के मां शारदा हेल्थ क्लिनिक में अब ICU, जनरल वार्ड, लैप्रोस्कोपिक गाइनी सर्जरी, पेन मैनेजमेंट और इमरजेंसी केयर जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. चम्पारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने इन सेवाओं का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल प्रदान करना है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. सुप्रिया रोड स्थित मां शारदा हेल्थ क्लिनिक में मंगलवार को आईसीयू, जनरल वार्ड, लैप्रोस्कोपिक गाइनी सर्जरी, पेन मैनेजमेंट सेंटर और इमरजेंसी केयर जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया गया. चम्पारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने फीता काटकर नई सेवाओं का उद्घाटन किया. क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार इन सुविधाओं का उद्देश्य बेतिया और आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

 ICU सुविधा से गंभीर मरीजों की निगरानी में मिलेगी मदद

डॉ राकेश रौशन ने बताया कि क्लिनिक में शुरू की गयी आईसीयू सुविधा गंभीर मरीजों की लगातार निगरानी और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए उपयोगी होगी. आधुनिक मॉनिटरिंग व्यवस्था के माध्यम से मरीजों की स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा प्रबंधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

इसके साथ ही जनरल वार्ड की सुविधा भी मरीजों को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने में सहायक होगी.

महिलाओं के लिए लैप्रोस्कोपिक गाइनी सर्जरी की सुविधा

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ नीतू कुमारी ने बताया कि क्लिनिक में लैप्रोस्कोपिक गाइनी सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इसके माध्यम से महिलाओं से संबंधित विभिन्न सर्जिकल उपचार आधुनिक तकनीक से किए जा सकेंगे.

उन्होंने बताया कि लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में छोटे चीरे के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है, जिससे कई मामलों में पारंपरिक सर्जरी की तुलना में कम दर्द और अपेक्षाकृत कम रिकवरी समय जैसे लाभ हो सकते हैं.

पेन मैनेजमेंट सेंटर में दर्द का होगा विशेषज्ञ उपचार

डॉ राजेश रौशन ने बताया कि क्लिनिक में पेन मैनेजमेंट सेंटर भी शुरू किया गया है. यहां मरीजों के दर्द के कारणों का मूल्यांकन कर उसके अनुसार उपचार और दर्द प्रबंधन से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है.

इमरजेंसी केयर से तत्काल चिकित्सा सहायता पर जोर

इमरजेंसी केयर सेवा के तहत अचानक उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य परिस्थितियों में तत्काल प्राथमिक चिकित्सकीय सहायता और आवश्यक प्रबंधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा.

क्लिनिक के निदेशक केदार प्रसाद ने कहा कि इन सुविधाओं का उद्देश्य बेतिया और आसपास के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ें: बिजली बिल अपडेट कराने के चक्कर में गंवाए 3.95 लाख, साइबर पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन