बेतिया: एक साल बीत गया, मशीनें नहीं पहुंचीं, जर्जर सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर जलजमाव का नजारा

बेतिया के पिपरिया में शिव मंदिर से मलाही टोला तक प्रस्तावित 46 लाख की सड़क का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है. तय समय सीमा बीतने के बावजूद मशीनें स्थल पर नहीं पहुंचीं. इससे ग्रामीण, खासकर स्कूली बच्चे, जर्जर सड़क और जलजमाव से जूझ रहे हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया के नवलपुर ग्राम पंचायत राज पिपरिया में शिव मंदिर से पूरब मलाही टोला तक प्रस्तावित पीसीसी सड़क का निर्माण तय समय सीमा बीतने के बावजूद शुरू नहीं हो सका है. करीब 46.72 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 0.900 किलोमीटर लंबी सड़क का काम मई 2025 में शुरू होकर मई 2026 तक पूरा होना था, लेकिन अब तक निर्माण स्थल पर मशीनें तक नहीं पहुंची हैं. सड़क निर्माण में देरी के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मई 2026 तक पूरा होना था सड़क निर्माण

जानकारी के अनुसार ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत शिव मंदिर से पूरब मलाही टोला तक करीब 0.900 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है.

योजना के लिए 46 लाख 72 हजार 44 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गयी है. कार्य योजना के अनुसार संवेदक को मई 2025 में निर्माण कार्य शुरू कर मई 2026 तक इसे पूरा करना था.

लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है.

जर्जर सड़क और जलजमाव से ग्रामीण परेशान

निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जर्जर सड़क से आवागमन करना पड़ रहा है. बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव की समस्या और बढ़ जाती है.

ग्रामीणों के अनुसार सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों के साथ आम लोगों को भी आने-जाने में परेशानी होती है. सड़क का निर्माण पूरा होने से मलाही टोला और आसपास के लोगों को जलजमाव तथा आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

ग्रामीणों ने जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की

निर्माण कार्य में देरी को लेकर ग्रामीण सुदामा राम, कमलेश प्रसाद, रविकिशन कुमार, चंद्रमणि प्रसाद समेत अन्य लोगों ने नाराजगी जतायी है.

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से योजना की स्थिति की जांच कराने और सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: SSB जवानों की कलाई पर बच्चों ने बांधी राखी, पीपराकोठी में रक्षाबंधन पर दिखा भावुक नजारा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन