Bollywood & TV Updates : कॉमेडियन सुनील पाल ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया बयान, एकता कपूर ने शेयर किया सिद्धार्थ शुक्ला का ये VIDEO
Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों फैंस के साथ अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका अंदाज फैंस को काफ पसन्द आ रहा है. वहीं, राखी सांवत का एक वी़डियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मीका सिंह के साथ नजर आ रही है. वीडियो में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे है. इन दोनों को साथ में देखकर फैंस को एक वक्त पर खूब चर्चा में रही उनकी किस कॉन्ट्रोवर्सी की याद आने लगे. सोशल मीडिया यूजर्स इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…
एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो
एकता कपूर ने सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो शेयर किया है जो उनकी आनेवाली वेब सीरीज ‘Broken But Beautiful 3’ से जुड़ी है. वीडियो में इस सीरीज के कुछ सींस है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/CPYQMljA58h/
सुनील पाल ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया बयान
स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता सुनील पाल ने गुरुवार को मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाया. दरअसल उन्होंने कोविड-19 पैनडेमिक से निपटने में जुटे डॉक्टरों को लेकर गलत बयानबाजी की थी जिसपर बवाल मचा था. सुनील पाल ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांग ली थी, लेकिन विवाद यहां थमा नहीं. अंधेरी पुलिस ने पिछले महीने सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और उसे पूछताछ के लिए तलब किया था.
अवनीत कौर के इंस्टा पर 20 मिलियन फॉलोवर्स
सीरियल अलादीन में यासमीन का किरदार निभानेवाली अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स हो गये हैं. उनके दोस्तों ने इस मौके पर उन्हें सरप्राइत पार्टी दी हैं. उनके लिविंग रूम को बैलून और 5 केक से सजाया गया था. नेहा कक्कड़ और सुनील ग्रोवर ने उन्हें बधाई दी है.
https://www.instagram.com/tv/CPTgDxMpDn7/
नियति फतनानी Naagin 6 में निभा सकती हैं लीड रोल
खबरें हैं कि ‘नागिन 6’ के मेकर्स ने रूबीना दिलाइक की जगह किसी दूसरी हीरोइन को फाइनल कर लिया है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी एक्ट्रेस नियति फतनानी (Niyati Fatnani)को इस पार्ट के लिए चुना गया है. नियति ने अपनी अलौकिक थ्रिलर सीरियल नजर में पिया शर्मा के किरदार के बाद लोकप्रियता हासिल की थी.
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने अपने भाई के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है, जो तेजी से वायरल हो रही है. श्वेता अपने इंस्टाग्राम पर लिखती है, ‘मैं पूरे जून के महीने पहाड़ों में अकेले एकांतवास पर जा रही हूं. मुझे वहां इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं नहीं मिलेगी. भाई के चले जाने का एक साल उनकी प्यारी यादों को संजोने में गया. उनका शरीर हमें एक साल पहले ही छोड़ गया है लेकिन उनके मूल्य आज भी जीवित हैं. सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं’.
रानी चटर्जी ने शेयर की खास तसवीर
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रानी ने अपनी लेटेस्ट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक्ट्रेस की ये तसवीर वर्कआउट की है. इसे शेयर कर वो कैप्शन में लिखती है, जब एक बार आप इसका परिणाम देख लेते हैं तो आपको इसकी लत लग जाती है. एब्स वर्कआउट.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए