CBSE Board Exams 2023 Live Updates: सीबीएसई की परीक्षा आज से, इस साल लगभग 39 लाख स्डूडेंट्स दे रहे परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 फरवरी 2023 से यानी आज से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 शुरु हो रही है. बोर्ड की परीक्षा 5 अप्रैल 2023 तक देश भर में 7250 से अधिक केंद्रों और विदेशों में 26 देशों में आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

CBSE Board Exams 2023 Live Updates: सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पेपर

सीबीएसई की कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा आज 15 फरवरी से शुरू हो रही है. बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई प्रवेश पत्र cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं. सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन थाई, पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग और शेरपा के पेपर होंगे.

CBSE Board Exams 2023 Live Updates: परीक्षा को लेकर विशेषज्ञों की टिप्स

पूरी तरह नींद लें और पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

ऑब्जेक्टिव के लिए सारे चैप्टर का अभ्यास करें.

सब्जेक्टिव के लिए मॉडल सेट से पैटर्न को समझें

शिक्षकों से संपर्क में रहते हुए लिख कर अभ्यास करें.

धैर्य और भय मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें.

CBSE Board Exams 2023 Live Updates: परीक्षा को लेकर विशेषज्ञों की टिप्स

विद्यार्थी प्रत्येक विषय के अध्याय का गंभीरता से रिवीजन करें.

किसी भी विषय का प्रश्न पत्र आसान नहीं होगा.

ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर का अभ्यास करते रहें.

परीक्षा को लेकर पैनिक न हों, आत्मविश्वास बनाये रखें.

पढ़ाई के साथ-साथ खान-पान का भी ध्यान रखें.

CBSE Board Exams 2023 Live Updates: 7 हजार 250 से ज्यादा एग्जाम सेंटर

सीबीएसई की ओर से एग्जाम के लिए 7 हजार 250 से ज्यादा एग्जाम सेंटर देश-विदेश में बनाए गए हैं. 10वीं क्लास की परीक्षा 16 दिन में खत्म हो जाएगी. जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा में 36 दिन का समय लगने वाला है.

CBSE Board Exams 2023 Live Updates: 38 लाख 83 हजार 710 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड (CBSE) इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज 15 फरवरी से शुरू करेगा. सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 05 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. इस साल 38 लाख 83 हजार 710 छात्र-छात्राएं बोर्ड एग्जाम में शामिल होंगे. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा.

CBSE Board Exams 2023 Live Updates: बिहार में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी तक

बिहार में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से शुरू हुई. बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) 22 फरवरी तक मैट्रिक परीक्षा आयोजित करेगा. इस बीच, केरल एसएसएलसी (कक्षा 10) फाइनल के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट परीक्षा भी आज जारी किया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola