ePaper

पश्चिम बंगाल : भाजपा ने संदेशखाली मुद्दे पर ममता बनर्जी के बयान की मांग करते हुए सदन से 'वॉक आउट' किया

Updated at : 15 Feb 2024 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : भाजपा ने संदेशखाली मुद्दे पर ममता बनर्जी के बयान की मांग करते हुए सदन से 'वॉक आउट' किया

भाजपा विधायकों ने कहा, संदेशखाली में अराजकता फैली हुई है और हमें वहां जाने की अनुमति नहीं है. टीएमसी के मुख्य व्हिप निर्मल घोष ने कहा कि भाजपा राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है और विधानसभा की कार्यवाही को 'बाधित' कर रही है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने संदेशखाली मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से बयान देने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को सदन से ‘वॉक आउट’ किया. संदेशखाली में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा स्थानीय लोगों पर कथित अत्याचारों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. हंगामे के वक्त ममता बनर्जी सदन में मौजूद नहीं थीं. भाजपा के मुख्य व्हिप मनोज तिग्गा की अगुवाई में पार्टी विधायकों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बयान की मांग की. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय ने विपक्षी विधायकों से व्यवस्था बनाए रखने को कहा.

भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से किया’वॉक आउट’

इसके बाद भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से ‘वॉक आउट’ कर दिया. तिग्गा ने संवाददाताओं से कहा, ”हमने ‘वॉक आउट’ करने का फैसला किया क्योंकि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है. संदेशखाली में अराजकता फैली हुई है और हमें वहां जाने की अनुमति नहीं है. टीएमसी के मुख्य व्हिप निर्मल घोष ने कहा कि भाजपा राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है और विधानसभा की कार्यवाही को ‘बाधित’ कर रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल : भाजपा प्रतिनिधिमंडल हिंसाग्रस्त संदेशखाली इलाके का कल करेगा दौरा
क्या है मामला

संदेशखाली मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए सोमवार को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत छह भाजपा विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया था. बुधवार को लगातार सातवें दिन संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन जारी रहा, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग की. शाहजहां और उसके सहयोगियों के खिलाफ जबरन जमीन पर कब्जा करने और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने जैसे आरोप हैं. पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित राशन घोटाले की जांच के सिलसिले में शाहजहां के आवास पर छापेमारी करने गई थी. इस दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था.वह पिछले महीने से फरार हैं.

Also Read: पश्चिम बंगाल : संदेशखाली की 7 ग्राम पंचायतों में 19 तक निषेधाज्ञा, भाजपा अध्यक्ष के होटल की सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola