राहुल गांधी के कदमों की आहट से घबराया केंद्र, झारखंड में सरकार को मिला ‘न्याय’, पाकुड़ में बोले राजेश ठाकुर

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के झारखंड में प्रवेश से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि सरकार को न्याय मिल गया है. आम जनता को भी न्याय दिलाएंगे. और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें...
पाकुड़, रमेश भगत : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार (2 फरवरी 2024) को पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश करेगी. झारखंड में राहुल गांधी की यह यात्रा पाकुड़ से शुरू होगी. राहुल गांधी की यात्रा के झारखंड में प्रवेश से पहले कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के कदमों की आहट से केंद्र सरकार घबरा गई है. उनके कदम हमारे लिए शुभ हैं. उनके झारखंड में कदम पड़ने से पहले ही हमारी सरकार बन गई.
प्रभात खबर को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राजेश ठाकुर ने झारखंड में सरकार गठन और चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में हुई देरी पर भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घुटनों पर ला दिया है. उसकी तमाम साजिशों को नाकाम कर दिया है.
Also Read: झारखंड : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राजेश ठाकुर-आलमगीर व सुबोध भी हुए शामिल
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप पाकुड़ के लोग हैं. आपको बताने की जरूरत नहीं है. आपके लिए खुशखबरी आने वाली है. हालांकि, क्या खुशखबरी आने वाली है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया.
राजेश ठाकुर ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के संदेश को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा था. हमने उस पर फतह हासिल की है. राहुल गांधी की कदमों की आहट से हम फिर से झारखंड में सरकार बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ‘न्याय का हक मिलने तक’ जो यात्रा निकाली है, उस न्याय को हमने सुनिश्चित कर दिया है.
Also Read: झारखंड: कांग्रेस को बनाएं मजबूत, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को पहुंचाएं घर-घर, बोले राजेश ठाकुर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता ने कहा कि राहुल गांधी के कदम हमारे लिए शुभ हैं. कहा कि आप सभी जानते हैं कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश चल रही थी. हमने इससे लोहा लिया. एकजुटता का परिचय दिया. गठबंधन धर्म का कांग्रेस ने सही तरीके से निर्वहन किया और फिर से झारखंड में हमारी सरकार बनी है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आ रहे हैं. आज सिर्फ सरकार को न्याय मिला है, हमें अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है. राहुल गांधी से लाखों लोग जुड़े हैं. राहुल गांधी जननायक बनकर उभरे हैं. लोगों की आवाज बने हैं. वह लोगों को न्याय दिलाने के लिए यात्रा पर निकले हैं.
Also Read: लोकसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में जुटी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बैठक में दिया ये मंत्र
राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के आने से पहले झारखंड में सरकार बन गई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने की कवायद में लगी रहती है. उसने एकजुटता का प्रदर्शन किया और झारखंड में फिर से महागठबंधन की सरकार बनाई. राहुल गांधी के कदमों की आहट से घबराकर उन लोगों को कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रह हे थे.
राजेश ठाकुर ने कहा कि ऐसी तमाम शक्तियों को हमने नेश्तनाबूद किया है, जिन्होंने गठबंधन में मतभेद की अफवाह फैलाई. लेकिन, हमने उनकी साजिशों को नाकाम किया. विधायकों को राज्य से बाहर भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये लोग खेल कर रहे थे. इसको विफल करने के लिए रणनीति के तहत कई चीजें करनी पड़ती है.
राजेश ठाकुर ने कहा कि इसके कई मायने होते हैं. झारखंड में कोई बात होती, तो यहीं तक दबकर रह जाती. जैसे ही विधायकों के बाहर जाने की बात आई, देश-दुनिया में मीडिया ने बताना शुरू कर दिया कि झारखंड की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है. रणनीति है अपनी-अपनी. वे लोग सोच रहे थे कि हमारे अंदर फूट है. हम समझ रहे थे कि कैसे इन्हें घुटनों के बल लाना है. हमने ऐसा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




