Video : भाजपा विधायक चंदना बाउरी अपने पति के साथ गांव की सड़क की मरम्मत में जुटी

भाजपा की विधायक होने के कारण प्रशासन और स्थानीय पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद ने सड़क की मरम्मत के लिए कोई भी पहल नहीं की है. आखिर में विधायक ने अपने पति के साथ टोकरी व कुदाल लेकर सड़क की मरम्मत करने के उतर पड़ीं.
बांकुड़ा , प्रणव वैरागी : भाजपा विधायक चंदना बाउरी अपने पति के साथ टोकरी फावड़ा लेकर गांव की सड़क के मरम्मत में उतर पड़ीं. उल्लेखनीय है कि विधायक के गांव की सड़क काफी समय से खराब अवस्था में है. खस्ता सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन के सभी स्तरों पर बार-बार सूचित किये जाने के बावजूद अब तक कोई हल नहीं निकला है. आरोप है कि गांव में भाजपा की विधायक होने के कारण प्रशासन और स्थानीय पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद ने सड़क की मरम्मत के लिए कोई भी पहल नहीं की है. आखिर में विधायक ने अपने पति के साथ टोकरी व कुदाल लेकर सड़क की मरम्मत करने के उतर पड़ीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए