ePaper

Bengal Election 2021: डूबती नाव पर बोझ साबित होंगे यशवंत सिन्हा, TMC में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री तो बीजेपी ने कसा तंज

Updated at : 14 Mar 2021 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: डूबती नाव पर बोझ साबित होंगे यशवंत सिन्हा, TMC में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री तो बीजेपी ने कसा तंज

bengal election 2021, yashwant sinha joins tmc : बीजेपी ने कहा कि यशवंत सिन्हा टीएमसी के डूबते जहाज के लिए बोझ साबित होंगे. बीजेपी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार रूपी जहाज डूब रही है. ऐसे में यशवंत सिन्हा वहां पर बोझ साबित हो‍ंगे.

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि यशवंत सिन्हा टीएमसी के डूबते जहाज के लिए बोझ साबित होंगे. बीजेपी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार रूपी जहाज डूब रही है. ऐसे में यशवंत सिन्हा वहां पर बोझ साबित हो‍ंगे.

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस डुबती हुई नाव है और इस पर सवार होकर लोग अब उसका बोझ बढ़ा रहे हैं. इससे तृणमूल कांग्रेस की नाव का डूबना तय हो गया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में 200 से भी अधिक सीट जीत कर सत्ता में आयेगी.

वहीं, शिशिर अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर शामिक ने कहा कि भाजपा को शिशिर अधिकारी जैसे नेताओं की जरूरत है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर आंदोलन किया है. वह आम जनता के नेता हैं. अगर वह भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की क‍ांठी रेली में शिशिर अधिकारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

मुख्यमंत्री पर कथित रूप से हमले के संबंध में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक संकट उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है. भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने घटना की पूरी तरह जांच की मांग की है और ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है, ताकि वह अपने चुनाव प्रचार में भाग ले सकें.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : मोदी-शाह को फायदा पहुंचाने के लिए बंगाल में हो रहा है आठ चरणों में चुनाव, TMC में शामिल होने के बाद बोले पूर्व BJP नेता Yashwant Sinha

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola