B’Day Spl: विराट कोहली से पहले इस क्रिकेटर पर आया था Anushka Sharma का दिल, इन्हें भी कर चुकी हैं डेट

Updated:
विज्ञापन
B’Day Spl: विराट कोहली से पहले इस क्रिकेटर पर आया था Anushka Sharma का दिल, इन्हें भी कर चुकी हैं डेट

Anushka Sharma ने अपना करियर शाहरुख के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से शुरू किया था. उन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई.

विज्ञापन

Happy Birthday Anushka Sharma: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. अनुष्का ने अपना करियर शाहरुख के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से शुरू किया था. उन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई. आज वो बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस में से एक है. उन्होंने विराट कोहली के साथ उनकी फेयरीटेल लव स्टोरी और शादी के बारे में सब जानते हैं. मगर यह बात कम लोग ही जानते हैं कि विराट से पहले उनका नाम किसी और क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया था.

Also Read: B’day Spl: …तो इस वजह से रामायण की ‘सीता’ ने स्क्रीन पर नहीं पहने छोटे कपड़े, एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

सुरेश रैना

अनुष्का शर्मा के भाई स्टेट-लेवल क्रिकेटर रह चुके हैं. यही वजह है कि एक्ट्रेस का भी झुकाव इस खेल के प्रति कई दफा देखा गया है. साल 2012 में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह क्रिकेटर सुरेश रैना को डेट कर रही हैं. दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई जहां अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और रैना क्रिकेट सीरीज के लिए. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर की खबरों की ना तो पुष्टि की, ना ही खंडन किया.

रणवीर सिंह

सुरेश रैना से पहले अनुष्का शर्मा का नाम रणवीर सिंह से भी जुड़ा. कहा जाता है कि फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) के सेट पर दोनों एक दूसरे के करीब आए. इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी अवॉर्ड्स 2011 के दौरान दोनों के रिश्तों में दरार आई. कहा जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस से अनुष्का असहज हो गई थीं. दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ. एक इंटरव्यू में खुद रणवीर ने माना कि वह ईमानदार इंसान हैं और एक गलतफहमी की वजह से रिश्ते बिगड़े थे. रणवीर ने यह तक कहा था कि वह अनुष्का को मिस करते हैं.

जोहेब युसुफ

करियर के शुरुआती दिनों में अनुष्का शर्मा मॉडल जोहेब युसुफ को डेट करती थीं. दोनों की मुलाकात बंगलुरू में हुई थी और दोनों मुंबई साथ आए थे. अनुष्का को फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में ब्रेक मिला. कहा जाता है कि जोहेब को इंडस्ट्री में अच्छे ऑफर्स नहीं मिले तो वह बंगलुरू लौट गए और इसी के साथ दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया.

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के साथ भी अनुष्का के अफेयर की खबरें आईं. दोनों की मुलाकात करण जौहर की एक पार्टी में हुई थी. उस पार्टी में अनुष्का और रणबीर काफी टाइम एक दूसरे के साथ नजर आए. इसके बाद दोनों को मुंबई के रेस्तरां में डिनर करते भी देखा गया. फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री से ज्यादा उनकी ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री सुर्खियां बनीं.

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबरें उस वक्त सामने आईं, जब फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की सक्सेस पार्टी में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए. कहा तो यह तक गया कि दोनों इसी पार्टी में एक दूसरे के साथ लिप-लॉक करते भी नजर आए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola