Bihar News: सिवान में बोलेरो ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, 2 नवजात समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

सिवान में एक भीषण सड़क हादसे में 2 नवजात समेत 4 लोगों की मौत होग गयी. बच्चे का इलाज कराने उत्तर प्रदेश जा रहा परिवार हादसे का शिकार हुआ है. बोलेरो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मारी जिससे हादसा हुआ.
सिवान में बोलेरो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में 2 नवजात बच्चे भी शामिल हैं. वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भठही गांव के पास का है. गुरुवार को अहले सुबह एक परिवार नजवात बच्चे के इलाज के लिए दिखाने उत्तर प्रदेश जा रहा था, इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई.
बताया जा रहा है कि सिवान से एक परिवार नवजात जुड़वां बच्चों को डॉक्टर से दिखाने उत्तर प्रदेश के देवरिया जा रहे थे. भठही गांव के पास बोलेरो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी.
मृतकों में दोनों नवजात भी शामिल हैं. मां समेत दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. वहीं पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










