Bihar News: सुपौल में ट्रक और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर, 30 से अधिक जख्मी, कंडक्टर की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: सुपौल में ट्रक और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर, 30 से अधिक जख्मी, कंडक्टर की मौत

सुपौल में एक बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में कंडक्टर के मौत की सूचना सामने आ रही है वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों के जख्मी होने की जानकारी बाहर आ रही है.

विज्ञापन

बिहार के सुपौल में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. जिले के सुरसर नदी के पास नेशनल हाइवे पर एक ट्रक और बस की भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में बस के कंडक्टर की इलाज के दौरान मौत की सूचना सामने आ रही है. जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रुप से जख्मी बताए जा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, WB73C7328 नंबर की एक बस सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही थी. अचानक सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि सड़क मरम्मत कार्य को लेकर वनवे किया हुआ था. जिसके कारण दोनों ओर से गाड़ियों का आना-जाना एक ही तरफ से हो रहा था. इसी दौरान फारबिसगंज की ओर से आ रही एक ट्रक से बस की टक्कर हो गयी.

बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे. जिसमें महिला-पुरुष समेत कई बच्चे भी शामिल थे जो घायल हुए हैं. कई जख्मी यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अररिया और त्रिवेणीगंज की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक में चावल लदा था जिससे बस की टक्कर हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन