Bihar Crime News: सिवान में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारी, गोपालगंज में 20 लाख की ज्वेलरी लूटा

Updated at : 28 Oct 2021 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News: सिवान में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारी, गोपालगंज में 20 लाख की ज्वेलरी लूटा

Bihar Crime News: अपराधियों ने गुरुवार को गोपालगंज में 22 लाख की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए. इससे पहले बुधवार की रात में सिवान में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था.

विज्ञापन

गोपालगंज. अपराधियों ने गुरुवार को गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाने के कुटिया घाट पर ज्वेलरी शॉप से 22 लाख रुपए से अधिक के जेवर लूटकर फरार हो गए. दो बाइक से आए पांच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार अपराधियों ने दुकान से एक किलो सोना, 40 किग्रा चांदी के जेवर व 15 हजार रुपए नगद लूटे हैं. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाजार में हथियार लहराते हुए यूपी की तरफ भाग गए. विजयीपुर थाने के कोढ़वलिया गांव के मनु वर्मा कुटिया घाट पर एक प्राइवेट सीएसपी व मनु ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप चलाता है. वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी वे अपनी दुकान में बैठकर ग्राहकों को सामान बेच रहे थे. इसी क्रम में अपराधियों ने वहां धावा बोलकर घटना को अंजाम दिया.

बुधवार की रात सिवान में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन मोड़ के समीप की है. पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. जख्मी स्वर्ण व्यवसायी की पहचान प्रिंस कुमार के रुप में हुई है. पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन