Bihar Crime News: सासाराम में बैंक के बाहर लूट के दौरान पेट्रोल पंप मालिक के बेटे की गोली मार कर हत्या, बेखौफ बदमाशों में फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

Updated at : 14 Dec 2020 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News: सासाराम में बैंक के बाहर लूट के दौरान पेट्रोल पंप मालिक के बेटे की गोली मार कर हत्या, बेखौफ बदमाशों में फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम के कोचस बाजार स्थित एसबीआइ की शाखा के सामने सोमवार को दिनदहाड़े लूट के दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे राहुल कुमार सिंह (35) की गोली मार हत्या कर दी. जिस युवक ने राहुल को बचाने की कोशिश की उसे भी अपराधियों ने गोली मारी. संयोग था कि गोली पैर में लगी. जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

इधर, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. करीब तीन-चार घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सत्यवीर सिंह ने कोचस थानाध्यक्ष राकेश कुमार व गश्ती इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. शाम करीब 5:30 बजे अपराधियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब 1:15 बजे हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के मालिक रामाशंकर सिंह के बेटे 35 वर्षीय राहुल कुमार सिंह पेट्रोल पंप के रुपये को जमा कराने अपनी कार से एसबीआइ की शाखा जा रहे थे. बैंक के सामने कार रोक राहुल ने जैसे ही कार का गेट खोल रुपयों से भरा बैग बाहर निकाला, तभी दो अपराधी पहुंचे और बैग छीनने के लिए राहुल पर गोली चला दी.

पैर में गोली लगने के बावजूद राहुल ने बैग नहीं छोड़ा, तो दूसरे अपराधी ने पेट में गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग अपने कब्जे में कर लिया. इसी दौरान पीछे से एक अन्य अपराधी बाइक से अपने साथियों के पास पहुंचा. दोनों अपराधी बाइक पर बैठने की कोशिश कर ही रहे थे कि समीप के शनिदेव इंजीनियरिंग वर्क्स के जितेंद्र पटेल दुकान में रखे लोहे के स्टूल से लुटेरों पर हमला कर दिया.

Also Read: स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर दबंगो ने घर में घुस कर पिता और चाचा को लाठी-डंडे से पीटा

स्टूल की चोट से एक अपराधी के हाथ से रुपयों का बैग गिर गया. अपने को घिरता देख दोनों अपराधी फिल्मी अंदाज में हाथ में पिस्टल लहराते बैंक के पूरब की ओर भागे, तभी लेथ संचालक कुरुषा गांव निवासी दीपक कुमार सिंह ने भाग रहे अपराधियों पर ईंट चला दी. इस पर अपराधियों ने उनपर भी गोली चला दी, जो दीपक के घुटने पर लग गयी. इसके बाद अपराधी बाइक पर सवार हो आरा की ओर भाग निकले.

Also Read: Bihar News: खेतों में पुआल जलाया तो खैर नहीं, चेकिंग के लिए 37 टीमों का गठन, पकड़े जाने पर मिलेगी ये सजा

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन