Live Updates

BSEB Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा आज

Updated:
विज्ञापन

BSEB Bihar Board 10th Result, Bihar Board Matric Ka Result Kab Aayega: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज थोड़ी ही देर में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं कक्षा का परिणाम 2023 की घोषित करेगा. परिणाम की घोषणा की तिथि और समय बीएसईबी के ट्विटर और फेसबुक पेजों पर साझा किया जाएगा. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा. बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणाम 2023 की जांच करते समय उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बीएसईबी 10 वी रिजल्ट शीट पर नीचे दिए गए विवरणों को क्रॉस-चेक करें. बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम की तारीख और समय, मार्कशीट, टॉपर्स की सूची के नवीनतम अपडेट यहां देखें.

विज्ञापन

BSEB Matric result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज कितने बजे

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज 31 मार्च को दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा. लेटेस्ट अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए Prabhatkhabar.com के साथ जुड़े रहें.

Bihar Board 10th Result: बिहार 10वीं रिजल्ट आज कुछ ही देर में, शिक्षा मंत्री करें घोषणा, लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board Class 10 Result 2023: बीते साल कितने छात्र हुए फेल

बीते साल बिहार एजुकेशन बोर्ड यानी बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले कुल 3,60,655 छात्र परीक्षा में असफल रहे थे. इसके लिए आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें.

Bihar Board 10th Result 2023: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

बीएसईबी के अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टॉपर्स, परिणाम और पास प्रतिशत की घोषणा के बाद छात्र अपने ऑनलाइन रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

मार्कशीट कहां मिलेगी ?

बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र डिजिलॉकर के जरिए मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. मार्कशीट की हाॅर्ड कापी छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी.

परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द 

जानकारी के अनुसार टॉपर्स छात्रों का वेरीफिकेशन इंटरमीडिएट के छात्रों की ही तरह दुबारा किया गया है. इसके बाद ही अब रिजल्ट को तैयार किया गया है. बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना, पूर्णिया, सुपौल, औरंगाबाद, नालंदा, जमुई, के छात्र टॉप 10 में शामिल हो सकते है. इन जिलों के छात्रों का इस बार बढ़िया प्रदर्शन करने की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सबसे ज्यादा टॉपर्स में शामिल छात्र जमुई के सिमुलतला के हो सकते है.

Bihar Board 10th Result 2023: रिजल्ट देखने में देरी होने पर इस नंबर पर करें संपर्क

बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रिजल्ट चेक करने पर किसी तरह की दिक्कत होने पर नीचे दिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051, 2232227, 8757241924, 7563067820

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola