झारखंड के खूंटी में बड़ा सड़क हादसा, गाड़ी पलटने से ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों की मौत, 8 लोग गंभीर रूप से घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2023 7:07 PM
खूंटी के सायको साप्ताहिक हाट से सभी सवारी वाहन (जेएच 01 एवी 2331) में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चातुगिड़ी जोला घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर दो बार पलट गया. इससे 4 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
खूंटीः अड़की थाना क्षेत्र के रागनोय एवं लुपुंगडीह के बीच चातुगिड़ी जोला घाटी में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है. लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं. 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. मृतकों में चाटोमहुटुब निवासी बिरसा तोपनो (35 वर्ष), मोती चुटिया पूर्ति (18 वर्ष), मदहातू मलोटा निवास गिदियोन भेंगरा (38 वर्ष) उनकी पत्नी सेतेंग भेंगरा (35 वर्ष) शामिल हैं. मृतक गिदियोन भेंगरा अपने गांव का ग्राम प्रधान था.
सड़क हादसे में कई घायल हैं. इनमें चाटोमहुटुब निवासी शंकर पहान, महादेव नायक, सिनी तोपनो, नौरी चुटिया पूर्ति, राजा नायक, बिजला मुंडा, गंग रूंडा, अजय नायक आदि शामिल हैं. इसके अलावा भी कई लोगों को हल्की चोटें आयी हैं. घायलों के अनुसार शुक्रवार को सायको साप्ताहिक हाट से सभी सवारी वाहन (जेएच 01 एवी 2331) में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में चातुगिड़ी जोला घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर दो बार पलट गया.
वाहन मालिक ने वहां पिकअप वैन भेजकर सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ग्राम प्रधान समेत चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. घायलों का इलाज किया जा रहा है. मामूली रूप से चोटिल लोग अपने घर चले गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










