Bholaa के नाम पर शानदार भोजपुरी कॉमेडी फिल्म बनाई... KRK ने फिर अजय देवगन का उड़ाया मजाक

Published by : Ashish Lata Updated At : 31 Mar 2023 2:58 PM

विज्ञापन

KRK On Bholaa: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. हालांकि ऐसा लगता है कि केआरके को फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंन भोला को भोजपुरी फिल्म से तुलना कर दी.

विज्ञापन

KRK On Bholaa: खुद को फेमस क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके अपने स्टेटमेंट की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर को अक्सर बॉलीवुड फिल्मों, एक्टर, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते देखा जाता है. अब केआरके अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म भोला के पीछे पड़ गए हैं. वह हर रोज कोई विवादित कमेंट करते हैं और वह मिनटों में वायरल हो जाता है. बीते दिनों केआरके ने बताया था कि फिल्म कितना कमा सकती है. अब तो उन्होंने अजय देवगन की फिल्म को भोजपुरी कॉमेडी बता दिया है.

केआरके ने भोला को बताया भोजपुरी कॉमेडी फिल्म

अजय देवगन की फिल्म भोला को जहां हर तरफ प्यार मिल रहा है. कई राज्यों में शोज हाउसफुल जा रहे हैं. फैंस फिल्म को अजय देवगन की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बता रहे हैं. लेकिन केआरके को ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है, इसलिए तो उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा, मेरा सलाम… @ अजय देवगन, एक शानदार भोजपुरी कॉमेडी फिल्म #भोला बनाने के लिए। फिल्म का नाम #भोला के बजाय #TheTruckInUP होना चाहिए. अजय ने 200 करोड़ बर्बाद करने का अपराध किया है, इसलिए उन्हें आधिकारिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. मैं इस 2.5 घंटे की बकवास और टॉर्चर को 0* देता हूं. #आआथू!


पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म भोला

एक दूसरे ट्वीट में केआरके ने बताया कि अजय देवगन की फिल्म भोला पहले दिन कितना कमाई कर सकती है. उन्होंने लिखा, फिल्म #भोला के पहले दिन की एडवांस बुकिंग #शहजादा #भेड़िया और #सिर्कस के बराबर है. यानी फिल्म पहले दिन ₹5-8Cr का बिजनेस कर सकती है! लैंडिंग लागत ₹200 करोड़ है! इसलिए फिल्म रिलीज से पहले ही ब्लॉकडस्टर है.


Also Read: अजय देवगन को तलाक देना चाहती थीं काजोल, इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने की कगार पर पहुंच गया था घर, जानें किस्सा
एक आम आदमी के हौसलें की कहानी

भोला की कहानी एक पिता (अजय देवगन ) की है, जो दस साल बाद जेल से रिहा होकर अपनी बेटी से मिलने जा रहा है, जो कि एक अनाथालय में है, लेकिन कहानी में कुछ ऐसे मोड आ जाते हैं कि ड्रग माफिया का गिरोह उसके राह का रोड़ा बन जाता है. भोला की राह मुश्किलों से भरी है. उसकी राह में अड़चनें है और हर पल उसका सामना मौत से होता है. क्या वह ड्रग माफिया के गिरोह को उनके अंजाम तक पहुंचा पाएगा. यही आगे की कहानी है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola