Bholaa BO Collection: फिल्म भोला ने 19वें दिन कितना कमाया? सामंथा रुथ की ‘शांकुतलम’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम
अजय देवगन, तब्बू की फिल्म ‘भोला’ बॉक्स ऑफिस पर अभी तक टिकी हुई है. फिल्म को 19 दिन हो गए रिलीज हुए. मूवी की कहानी दर्शकों को बांधे हुए है. वहीं, सामंथा रुथ प्रभु की ‘शांकुतलम’ का चार दिन में ही हालत खराब हो गई.
Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में है और रिलीज को 19 दिन हो गए है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल रही है. 19वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. वहीं दूसरी तरफ सामंथा रुथ प्रभु की ‘शांकुतलम’ (Shaakuntalam Collection Day 4) को तो दर्शक नसीब नहीं हो रहे.
अजय देवगन, तब्बू की फिल्म ‘भोला’ किसी ना किसी तरह से सिनेमाघरों में अभी तक भीड़ जुटा रही है. धीरे-धीरे ही सही, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर चल रही है. अर्ली ट्रेंडस की मानें तो सोमवार को मूवी ने 19वें दिन करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया है. अबतक इसने 85.84 करोड़ कमा लिए है. उम्मीद है कि वीकेंड पर कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी.
‘शांकुतलम’ ने चौथे दिन कमाए इतने लाख
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर पड़ी है. फिल्म 65 करोड़ के बजट पर बनी है, लेकिन अभी तक इसकी लागत भी निकाल नहीं पाई. चौथे दिन मूवी ने सिर्फ 60 लाख रुपए कमाए. चार दिन मूवी 10 करोड़ का आकड़ा भी छूने में सफल नहीं हो पाई. अबतक इसने सिर्फ 6.25 करोड़ का बिजनेस किया है. इस मूवी में यदेव मोहन, सचिन खेडेकर, प्रकाश राज, मोहन बाबू, अदिति बालन है.
Also Read: Bholaa के विलेन दीपक डोबरियाल का छलका दर्द, बोले- जब मेरे पास सिर्फ 7 हजार रुपये थे…
भोला लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. फिल्म में अजय देवगन एक नायक की भूमिका में हैं, जो कल्पना से परे हर एक खलनायक को हिलाकर रख देते हैं. फिल्म में तब्बू ने हार्ड कोर एक्शन पर हाथ आजमाया है और अपने एक्शन सीक्वेंस खुद ही किए हैं. 2008 में यू, मी और हम, 2016 में शिवाय और 2022 में रनवे 34 के बाद भोला अजय की चौथी निर्देशित फिल्म है. फिल्म में संजय मिश्रा, विनीत कुमार और गजराज राव भी सहायक भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










