हिंदी वेब सीरीज अगर नहीं देखने का है मन, तो भोजपुरी में देखें ये रोमांचक और दिलचस्प सीरीज, दिल जीत लेगी कहानी

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jan 2024 3:24 PM

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड और हॉलीवुड की तरह ओटीटी पर छा रहा है. ऐसे में अगर आप भी देखना चाहते हैं कुछ दमदार वेब सीरीज तो ये है एक लिस्ट. बता दें कि पावरस्टार पवन सिंह स्टारर प्रपंच भोजपुरी की पहली वेब सीरीज है.

विज्ञापन

आजकल जहां देखो वहां लोग ओटीटी के दीवाने हैं और हो भी क्यों ना. ना इसके लिए आप को कहीं जाने की जरूरत है और ना ज्यादा पैसे खर्च करने की. आप कभी भी घर बैठे अपने पसंदीदा फिल्में अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देख सकते हैं. यूं तो पहले ओटीटी पर सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड की ही फिल्में थी, लेकिन अब भोजपुरी इंडस्ट्री ने भी ओटीटी के मंच पर एंट्री कर ली है और शानदार कलाकारों वाली ये वेब सीरीज ओटीटी पर खूब धूम मचा रही है. ऐसे में ये हैं कुछ बेहतरीन भोजपुरी वेब सीरीज.

प्रपंच

पावरस्टार पवन सिंह स्टारर प्रपंच भोजपुरी की पहली वेब सीरीज है. ये एक एक्शन सीरीज है, जिसे रजनीश मिश्र द्वारा डायरेक्ट किया गया है. इस सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और एक मासूम मिडिल क्लास लड़के के जीवन की कठिनाइयों को दिखाती है. 8 एपिसोड्स की इस वेब सीरीज में पावरस्टार पवन सिंह लीड रोल में हैं और उनके अलावा सबीहा अली खान, जफर वारिस खान, शानिया जाफरी, ब्रिज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल जैसे किरदार भी इस सीरीज में शामिल हैं. इस सीरीज को आप जी 5 पर देख सकते हैं.

पकड़ुआ बियाह

2022 में रिलीज हुई पकडुआ बियाह वेब सीरीज में अंकुश राजा, अनारा गुप्ता और रक्षा गुप्ता लीड रोल में हैं. ये सीरीज बिहार में सदियों से चले आ रहे पकड़ौआ शादी के कुप्रथा को दिखाती है. सीरीज में अंकुश राजा की जबरदस्ती पकड़ कर शादी करवा दी जाती है. ये सीरीज समाज को एक आईना दिखाता है. इस 6 एपिसोड्स की वेब सीरीज को आप चौपाल, और जी 5 पर देख सकते हैं.

Also Read: Bhojpuri Movies On OTT: रोंगटे खड़े कर देंगी भोजपुरी की ये 6 हॉरर फिल्में, फ्री में ओटीटी पर देखें, LIST

लंका में डंका

मशहूर भोजपुरी स्टार रितेश पांडे और प्रियंका रेवरी स्टारर ये वेब सीरीज एक लव स्टोरी पर आधारित है. सीरीज की कहानी एक युवक के बारे में है जो अपनी गर्लफ्रेंड से किए गए वादे को पूरा करने के लिए एक एजुकेशन माफिया से लड़ जाता है. ये एक ऐसी शानदार प्रेम कहानी है जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका की इच्छाओं और उसके सपनो को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है. कहानी के अंत में हीरो अपनी प्रेमिका के लिए एक स्कूल का निर्माण करते हैं, जिसमें हजारों बच्चों के पढ़ाई के सपने को पूरा करते हैं.

चांद चकोर

5 एपिसोड्स की ये वेब सीरीज एक बेहद ही रोमांटिक सीरीज है. इस सीरीज में मनोज के राव और स्मृति कश्यप लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. इस सीरीज की खास बात ये है कि इसकी पूरी शूटिंग बिहार के हाजीपुर में हुई है जिससे बिहार की सुंदरता और कल्चर का इसमें एक शानदार टच देखने को मिलता है. इस सीरीज की कहानी में हीरो को अपनी ही गांव की लड़की से प्यार हो जाता है लेकिन समाज उनके प्यार के खिलाफ होता है. हालांकि इन दोनों का प्यार इतना मजबूत होता है कि ये एक साथ हर मुश्किल का सामना कर लेते हैं और अंत में इनकी लव स्टोरी को एक हैप्पी एंडिंग मिलती है.

हमार कनिया माई

हमार कनिया माई 8 एपिसोड की एक रोमांटिक सीरीज है जो शादीशुदा जीवन को दिखाती है. इस सीरीज के कास्ट में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल यादव, विनीत विशाल, और शौर्य पाठक हैं. इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे हीरोइन हीरो के जीवन में मां के कमी को भी पूरा करती है और उस के घर को खुशियों से भर देती है. इस सीरीज में काजल यादव ने एक आदर्श बहु और एक बेहद ही समझदार , संस्कारी , और पारिवारिक महिला का किरदार निभाया है. ये सीरीज लोगों को इतनी पसंद आई की लोग इस सीरीज के दूसरे पार्ट की डिमांड जमकर कर रहे हैं. इस सीरीज को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

रिपोर्ट- पुष्पाजंलि

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola