भोजपुर में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मारी गोली, जमीन जोतने को लेकर हुआ था विवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2022 3:11 PM
भोजपुर के जगदीशपुर में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी. जमीन जोतने को लेकर शुरू हुए विवाद में गोलीबारी हुई. सभी जख्मी अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है.
भोजपुर जिले में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी. जमीन जोतने को लेकर हुए विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अभी उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. गांव में हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरा गांव निवासी तपेश्वर सिंह और माना सिंह उर्फ रामजी सिंह के बीच खेत जोतने को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसके बाद दोनों ओर से कहासुनी हुई और फिर हाथापाई में बदल गई. इसी बीच देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें गोली लगने से एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.
घटना में गोली लगने से घायल अंकित कुमार ने बताया कि हम लोग माना सिंह के घर विवाद को लेकर शिकायत करने गए थे. लेकिन वहां इसी दौरान माना सिंह के पुत्र मनोज और सरोज ने अंधाधुन गोलियां चलानी शुरू कर दी.
गोलीबारी की इस घटना में पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. इस दर्दनाक घटना के बाद दबंगों द्वारा घायलों को अस्पताल भी जाने नहीं दिया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने किसी तरह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
Also Read: मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे लगने लगा स्मार्ट स्क्रीन, ट्रैफिक व यूटीलिटी से जुड़ी सूचना होगी जारी
घायलों का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के सरकारी चिकित्सक ने बताया कि गोली लगे हुए पांच लोगों को जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से यहां रेफर किया गया है. फिलहाल सभी लोगों का एक्सरे कराकर बेहतर इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने इस घटना की छानबीन शुरू कर दी है. पर अभी पुलिस किसी भी तरह का कोई बयान देने से बच रही है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










