Bhaum Pradosh Vrat 2023: भौम प्रदोष व्रत से मिलेगी मांगलिक दोष से मुक्ति, जानें ज्योतिषीय उपाय

Updated at : 10 Sep 2023 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
Bhaum Pradosh Vrat 2023: भौम प्रदोष व्रत से मिलेगी मांगलिक दोष से मुक्ति, जानें ज्योतिषीय उपाय

Bhaum Pradosh Vrat 2023: भाद्रपद मास का प्रदोष व्रत 12 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को है. ये साल 2023 का पहला और आखिरी भौम प्रदोष व्रत होगा. प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है. त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है. हर माह दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है. साल में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते है.

विज्ञापन
undefined
प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

भाद्रपद, कृष्ण त्रयोदशी तिथि का समापन 12 सितंबर की रात 02 बजकर 21 मिनट पर होगी. इस दिन प्रदोष काल शाम 06 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. प्रदोष काल की अवधि 02 घंटे 19 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में पूजा करना शुभ रहेगा.

undefined

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है. इस दिन मंगल दोष, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कुछ खास उपाय करना शुभ माना गया है.

undefined

जब त्रयोदशी तिथि मंगलवार के दिन पड़ती है तो उसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. मान्यता है भौम प्रदोष वाले दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाकर 11 बार शिव चालीसा और फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है.

undefined

भौम प्रदोष वाले दिन सुबह गाय को मीठी रोटी खिलाने से पति को दिर्घायु का वरदान मिलता है. बजरंगबली और शिव स्वंय पति की हर संकट से रक्षा करते हैं.

undefined

भौम प्रदोष व्रत वाले दिन मंगलदेव के 21 नामों का जाप करने से मंगल दोष से राहत मिलती है. जिन लोगों के विवाह में अड़चने आ रही है वो दूर होती है. मान्यता है कि इस दिन ऐसा काम करने पर शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

undefined

धार्मिक शास्त्र के अनुसार, बजरंगबली शिव जी के रुद्रावतार हैं. ऐसे में भाद्रपद के भौम प्रदोष व्रत वाले दिन ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें, इससे धन आगमन का रास्ता खुलेगा. धन में वृद्धि होगी.

undefined

भाद्रपद माह के भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र और हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं. संभव हो तो ये बूंदी का प्रसाद बंदरों को खिलाएं, नहीं तो गरीबों में बांट दें. ऐसा करने पर आर्थिक तंगी दूर होती है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola