ePaper

फिर शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी- बंगाल के लोग नफरत के खिलाफ लड़ने का रास्ता दिखाएं

Updated at : 28 Jan 2024 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
फिर शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी- बंगाल के लोग नफरत के खिलाफ लड़ने का रास्ता दिखाएं

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra|राहुल गांधी ने कहा- देशभर में नफरत और हिंसा फैलायी जा रही है. इससे कोई फायदा नहीं होगा. नफरत फैलाने के बजाय, हमें प्यार का प्रसार करने और अपने युवाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम करना होगा.

विज्ञापन

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra|कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर देशभर में नफरत और हिंसा फैलाने तथा गरीबों और युवाओं के हितों को नजरअंदाज करके बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम करने का आरोप लगाया. गांधी उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए एक अल्पकालिक भर्ती योजना ‘अग्निवीर’ को शुरू कर उन युवाओं का मखौल उड़ाया है जो सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहते थे.

देश में नफरत और हिंसा फैलायी जा रही है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा- देशभर में नफरत और हिंसा फैलायी जा रही है. इससे कोई फायदा नहीं होगा. नफरत फैलाने के बजाय, हमें प्यार का प्रसार करने और अपने युवाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम करना होगा. केंद्र सरकार केवल बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है, गरीबों और युवाओं के लिए नहीं. गांधी ने पश्चिम बंगाल में अपने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा, ‘बंगाल एक विशेष स्थान रखता है. इसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वैचारिक लड़ाई का नेतृत्व किया था. यह बंगाल और बंगालियों का कर्तव्य है कि वे नफरत के खिलाफ लड़ने का एक रास्ता दिखाएं और वर्तमान परिस्थितियों में देश को एकसाथ बांधकर रखें.उन्होंने कहा, ‘यदि आप मौके पर नहीं खड़े हुए तो लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे.’

Also Read: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बंगाल में हमले का डर? कांग्रेस चीफ ने CM ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी
29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी राहुल की न्याय यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विश्राम के बाद रविवार को जलपाईगुड़ी जिले से फिर से शुरू हो गयी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के साथ एक एसयूवी गाड़ी में बैठकर गांधी जलपाईगुड़ी शहर से गुजरे और उन्होंने लोगों की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के एक नेता ने बताया कि यात्रा रातभर सिलीगुड़ी के पास रुकेगी. उन्होंने कहा कि सोमवार को यात्रा बिहार में प्रवेश करने से पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर जायेगी.

Also Read: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगी ब्रेक, बंगाल से अचानक लौटे दिल्ली, जानें क्या है मामला
31 जनवरी को मालदा के रास्ते दोबारा बंगाल में आएगी यात्रा

इससे पहले दिन में सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर राहुल गांधी के पहुंचने पर चौधरी ने उनका स्वागत किया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद से गुजरने के बाद एक फरवरी को राज्य से रवाना होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि राज्य में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में किसी भी तरह का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola