ePaper

दो बच्चों के पिता के घर शादीशुदा महिला ने डाला डेरा, शादी करने की अब कर रही मांग

Updated at : 08 May 2022 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चों के पिता के घर शादीशुदा महिला ने डाला डेरा, शादी करने की अब कर रही मांग

बेतिया में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है जहां एक महिला को एक शादीशुदा इंसान से प्यार हो गया जो की दो बच्चों का पिता भी है. अब प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया है जिसके बाद महिला ने उसके घर पर ही डेरा डाल दिया है.

विज्ञापन

बिहार के बेतिया के लौरिया थाने इलाके से इश्क का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक एक शादीशुदा व्यक्ति को एक महिला से प्यार हो गया जिसके दो बच्चे भी हैं. पर जब बात शादी तक पहुंची तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया. उसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के घर पर ही डेरा डाल दिया.

शादी से मना किए जाने के बाद प्रेमी के घर डाला डेरा

शादी से मना किए जाने के बाद महिला ने प्रेमी के घर डेरा डाल दिया और वो भी पहले से शादीशुदा है. महिला ने इसके साथ ही थाने में भी अपने शादीशुदा प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला अब अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ गई है और प्रेमी के घर से जाने को तैयार नहीं है.

प्रेमिका ने थाने में दिया आवेदन 

थाने में दिए आवेदन में शादीशुदा प्रेमिका ने बताया है कि वह जब अपनी बहन के घर गई थी, तब उन दोनों की पहचान हुई थी और दोनों प्रेम में पड़ गए थे. उसके बाद प्रेमी ने महिला की एक फोटो ली और प्यार का वादा कर केरल चला गया था.

महिला के पति ने उसे छोड़ दिया है

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके शादीशुदा प्रेमी ने उसकी तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर जोड़कर उसके पति को दिखा दिया जिससे कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसके शादीशुदा प्रेमी ने उससे 6 माह तक शारीरिक संबंध बनाए पर जब शादी की बात आई तो टाल मटोल करने लगा और फिर शादी से ही इनकार कर दिया.

Also Read: छपरा में 70 साल के बुजुर्ग की निकली बारात, नाचते गाते शादी के 42 साल बाद दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा
प्रेमी ने शादी का किया था वादा 

इसके बाद गुस्से में शादीशुदा प्रेमिका अपने शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं डेरा डाल दिया. पीड़िता का कहना है की उसने इसी शर्त के साथ संबंध बनाया था की वो उससे शादी करेगा. अब शादीशुदा प्रेमिका जिद पर अड़ गई है कि जबतक वो शादी नहीं करता है, वो उसके घर से नहीं जाएगी.

मिन्नतों के बाद भी प्रेमिका घर से जाने के लिए नहीं तैयार 

प्रेमिका को अपने घर पर डेरा डाले देख शादीशुदा प्रेमी का भी बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि काफी मिन्नतों के बाद भी प्रेमिका घर से जाने के लिए नहीं मान रही है. प्रेम का यह मामला अपने क्षेत्र में काफी चर्चा में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन