ePaper

Best Places to Visit in Patna: पटना करें विजिट तो इन जगहों की जरूर करें सैर, मजा होगा दोगुना

Updated at : 22 Aug 2023 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Best Places to Visit in Patna: पटना करें विजिट तो इन जगहों की जरूर करें सैर, मजा होगा दोगुना

Best Places to Visit in Patna: पटना या पाटलिपुत्र का एक लंबा और इतिहासपूर्ण अतीत है. यदि आप सोचते हैं कि पटना केवल राजनीतिक खबरें बनाने के लिए प्रसिद्ध है, तो ऐसा नहीं है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं पटना के उन जगहों के बारे में जिनकी सैर जरूर करनी चाहिए.

विज्ञापन
undefined

श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र

श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र गांधी मैदान के पश्चिमी क्षेत्र में बना हुआ विज्ञान का एक बहुत ही बड़ा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा हुआ केंद्र है. इस विज्ञान केंद्र में सभी प्रकार की विज्ञान से जुड़ी हुई समस्त चीजें मौजूद है.

undefined

यहां पर लगभग सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं को भ्रमण के लिए लाया जाता है. दूरदराज से आए हुए विज्ञान केंद्र से परिचित होकर जाते हैं. यहां पर कुछ इस प्रकार की तकनीकी का भी प्रयोग किया जा चुका है, जो कि भविष्य में होने वाले संभावित संसाधनों के बारे में जिक्र किया हैं.

undefined

गोलघर

गोलघर पटना का बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जहां पर काफी संख्या में लोग घूमने जाते हैं. सरल वास्तुकला वाले इस स्थान के यहां प्राकृतिक सुंदरता भी देखने लायक है. हरा भरा और सुहावना वातावरण पर्यटकों को रोमांच से भर देता है.

undefined

गोलघर का निर्माण कैप्टन जॉन गारस्टिन ने सन् 1786 में करवाया था जो कि अनाज को स्टोर करने के लिए गोदाम के रूप में स्थापित किया गया. यहां से आप गंगा नदी का खूबसूरत दृश्य भी देख सकते हैं.

undefined

पटना संग्रहालय

पटना संग्रहालय का निर्माण सन् 1917 में किया गया जहां पर आप को कई कला वस्तुओ का संग्रह देखने को मिल जाएगा. यहां का समृद्ध संग्रह आप को भारतीय इतिहास के अद्भुत गौरव की याद दिला देगा.

undefined

भगवान बुद्ध की प्रतिमा और पवित्र राख, कास्केट और यक्षानी जैसे पवित्र अवशेष इस संग्रहालय के प्रमुख आकर्षण है. अगर आप ऐतिहासिक चीजे देखना पसंद करते हैं तो आप को यह संग्रहालय देखने जाना चाहिए.

undefined

पटना साहिब गुरुद्वारा

पटना में स्थित पटना साहिब गुरुद्वारा सिक्खों की धार्मिक आस्था का बहुत पवित्र स्थान है जिसका निर्माण सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की याद में बनाया गया. इस गुरुद्वारे का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह जी ने करवाया था.

undefined

पटना गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म स्थान है. अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो इस गुरुद्वारे को देखने जरूर जाएं.

undefined

महावीर मंदिर

महावीर मंदिर पटना के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो की भगवान हनुमान जी को समर्पित है कहा जाता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से प्रार्थना करने पर भगवान उसकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं.

undefined

महावीर मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत पवित्र स्थान माना जाता है काफी मात्रा में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने आते हैं.

undefined

पाटन देवी मंदिर

पाटन देवी मंदिर पटना के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जो हिंदुओ का धार्मिक आस्था का बेहद पवित्र स्थान है. इस मंदिर को पटनेश्वरी देवी के नाम से भी जाना जाता है.

undefined

अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी पटना यात्रा के दौरान इस मंदिर में अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola