ePaper

Bengal Chunav 2021 : TMC की खेला होबे की चुनौती पर बिफरे बीजेपी के ये नेता, कहा- बंगाल चुनाव में मैदान और खेल दोनों हमारा होगा

Updated at : 14 Feb 2021 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : TMC की खेला होबे की चुनौती पर बिफरे बीजेपी के ये नेता, कहा- बंगाल चुनाव में मैदान और खेल दोनों हमारा होगा

Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021, khela hobe slogan : बंगाल में टीएमसी नेता द्वारा लगाए जा रहे खेला होबे के नारे से बीजेपी बिफर गई है. बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रदेश महासचिव संजय सिंह ने इस नारे के बहाने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर निशाना साधा है. संजय सिंह ने कहा कि बंगाल में बीजेपी असली खेला खेलेगी, यहां स्टेडियम भी हमारा होगा और जीत भी हमारी होगी.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021 : बंगाल में टीएमसी नेता द्वारा लगाए जा रहे खेला होबे के नारे से बीजेपी बिफर गई है. बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रदेश महासचिव संजय सिंह ने इस नारे के बहाने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर निशाना साधा है. संजय सिंह ने कहा कि बंगाल में बीजेपी असली खेला खेलेगी, यहां स्टेडियम भी हमारा होगा और जीत भी हमारी होगी.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय सिंह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इन दिनों दीदी को खेल बड़ा भाने लगा है, पर दीदी के खिलाड़ी ही मैदान से बाहर होते जा रहे हैं. जिन खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने अपनी सरकार की टीम सजायी थी, वह एक-एक कर बाहर जा रहे हैं या फिर हताश निराश होकर एक कोने में पड़े हैं. ऐसे में तो मेरा इतना ही कहना है कि खेल तो होगा लेकिन स्टेडियम भी हमारा होगा और खेल भी वहीं होगा जो हम चाहेंगे.

रविवार को हावड़ा के बांधाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार ने बंगाल की सत्ता में रहकर दस वर्षों तक जनता के साथ खेल ही तो खेला है. खिलाड़ियों को लेकर तोलाबाजी का खेल खेलने वाली मुख्यमंत्री अब चुनाव में जनता के साथ हिंसा का खेला खेलना चाहती हैं.

बीजेपी महासचिव सिंह ने कहा कि आज के दिन ही हमारे 44 जवान शहीद हुए थे, हमने पाकिस्तान से इसका बदला ले लिया है, बालाकोट हमले की गूंज पाकिस्तान नहीं भुला और हमें उम्मीद है कि कभी भुल भी नहीं पायेगा. शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. हावड़ा की सभी 16 विधानसभाओं को भाजपा को जिताने के प्रण हमने लिया है. भाजपाई कमर कस कर तैयार हैं. राज्य में महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है और मुख्यमंत्री कहती हैं कि खेला होबे.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : अब अभिषेक बनर्जी ने खोला दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ मोर्चा, कहा- यहां घुटन होती थी, वहां ICU में चले जायेंगे

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola