ePaper

Local Train Cancelled : आज हावड़ा व सियालदह से रद्द रहेंगी कई लोकल ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated at : 23 Dec 2023 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
Local Train Cancelled : आज हावड़ा व सियालदह  से रद्द रहेंगी कई लोकल ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

हावड़ा डिवीजन में डाउन हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन में बर्दवान स्टेशन के पास ट्रैक रखरखाव कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक है. इस दौरान मंडल की कई ईएमयू लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा व सियालदह डिवीजन में आज कई लोकल ट्रेनों (Local Train) को रद्द कर दिया गया है. इस वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. गौरतलब है कि बर्दवान व दमदम स्टेशन के निकट लाइन के काम के कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी. शनिवार को हावड़ा-बर्दवान मुख्य लाइन पर अप और डाउन में बारह और कॉर्ड लाइन पर दस ट्रेनें रद्द रहेंगी. रेलवे ने सियालदह डिवीजन में एक ही दिन में विभिन्न शाखाओं में 42 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. सियालदह मेन लाइन पर दमदम स्टेशन पर रेल कार्य के लिए आठ घंटे का पावर ब्लॉक चल रहा है.

हावड़ा मंडल में कई ट्रेने रद्द

हावड़ा डिवीजन में डाउन हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन में बर्दवान स्टेशन के पास ट्रैक रखरखाव कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक है. इस दौरान मंडल की कई ईएमयू लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है. आज मेन लाइन में रद्द की गयीं ट्रेनों में बर्दवान स्टेशन से 37834, 37836, 37838, 37840, 37842, 37848. हावड़ा स्टेशन से 37823, 37825, 37827, 37829, 37835, 37837 हैं. कार्ड लाइन में रद्द की गयी ट्रेनों में बर्दवान स्टेशन से 36838, 36840, 36842, 36844, 36848. हावड़ा स्टेशन से 36823, 36825, 36827, 36829, 36831 हैं.

Also Read: बंगाल : ममता बनर्जी की दिल्ली में मौजूदगी के बीच विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सचिवालय का किया औचक दौरा
दमदम जंक्शन में ट्रैक मेंटनेंस के लिए आज कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ के समय में परिवर्तन

शनिवार को रद्द रहनेवाली ईएमयू लोकल ट्रेनों में सियालदह-बनगांव अप 33813/ डाउन 33814, सियालदह-हाबरा अप 33651, 33653/ डाउन 33652, 33654, सियालदह-हसनाबाद अप 33511/ डाउन 33512, सियालदह – डानकुनी अप 32211, 32213, 32215, 32217, 32219/ डाउन 32212, 32214, 32216, 32218, 32220, सियालदह-दत्तपुकुर अप 33613 / डाउन 33612, 33616, सियालदह-शांतिपुर अप 31513/ डाउन 31514, सियालदह – गेंदे अप 31911/ डाउन 31914, सियालदह – कृष्णानगर अप 31813, 31815/ डाउन 31802, 31814, सियालदह-बैरकपुर अप 31213/ डाउन 31214, सियालदह-नैहाटी-बजबज अप 31411/ डाउन 34052, अप 31051, डाउन 31422, अप 31471/ डाउन 31418, बजबज–सियालदह अप 34117/ डाउन 34118, सियालदह-राणाघाट अप 31611, 31615/ डाउन 31612, 31614 हैं.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : हावड़ा व सियालदह डिवीजन में आज कई लोकल ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola