WB News : बीमारी से ग्रस्त पत्नी की हत्या कर उसे दी मुक्ति, फिर उंचाई से छलांग लगाकर पति ने भी दे दी जान

घटनास्थल की स्थिति और कमरे की हालत को देखते हुए पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि अमूल्य ने बीमारी से ग्रस्त पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
कोलकाता,विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में वर्षों से अपनी वृद्ध पत्नी को बीमारी से परेशान देखकर उसे इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए वृद्ध पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी उंचाई से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. घटना महानगर के आनंदपुर थानाक्षेत्र में स्थित नोनाडांगा इलाके में एक अपार्टमेंट की है. दोनों की ही घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान गीता समाद्दार (60) के रूप में हुई है, जबकि उसके पति का नाम अमूल्य समाद्दार (77) बताया गया है. खबर पाकर आनंदपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना की जानकारी के बाद से अपार्टमेंट में रहनेवाले लोग काफी हैरान हैं.
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि नोनाडांगा में स्थित बाल्मिकी अम्बेडकर अपार्टमेंट में समाद्दार परिवार रहते थे. 77 वर्षीय अमूल्य समाद्दार और 60 वर्षीय गीता समाद्दार की दो बेटियों की शादी हो चुकी थी. कभी-कभी अपने माता-पिता से वे मिलने इस अपार्टमेंट में आया करती थी. पैरालाइसिस से ग्रस्त गीता पिछले 10 वर्षों से बिस्तर पर ही बीमार हालत में पड़ी थी. अमूल्य अपनी पत्नी गीता देवी की देखभाल करते थे. कुछ दिनों पहले अमूल्य को दिल की बीमारी होने का पता चला.
Also Read: अनजान फाइलें डाउनलोड का मामला : कोलकाता पुलिस के बुलावे पर इडी का इंकार
डॉक्टरों ने अमूल्य की शारीरिक जांच के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी. मंगलवार को अमूल्य को अस्पताल में भर्ती होना था. इसके पहले उन्हें अपने अपार्टमेंट में जमीन पर लहूलुहान हालत में पाया गया. इसके बाद पुलिस को साथ लेकर वहां रहनेवाले लोग जब अमूल्य के कमरे में पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था. कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसने पर पुलिस ने कमरे में गीतादेवी का शव बरामद किया. धारदार हथियार से उसका कत्ल किया गया था.
Also Read: West Bengal : ममता बनर्जी ने कहा, हर चीज का भगवाकरण कर रही केंद्र सरकार
घटनास्थल की स्थिति और कमरे की हालत को देखते हुए पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि अमूल्य ने बीमारी से ग्रस्त पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. क्यों अमूल्य को ऐसा करना पड़ा, इस बारे में उनकी बेटी से पूछताछ कर अन्य सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश की जा रही है. जल्द सभी सवालों का जवाब ढूंढ लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




