ePaper

WB News: भाजपा की एजेंसी पाॅलिटिक्स से मुकाबले का संदेश देंगी ममता बनर्जी,लोकसभा सीट जीतने का बताएंगी फार्मूला

Updated at : 21 Nov 2023 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
WB News: भाजपा की एजेंसी पाॅलिटिक्स से मुकाबले का संदेश देंगी ममता बनर्जी,लोकसभा सीट जीतने का बताएंगी फार्मूला

तृणमूल ने अक्टूबर में ही घोषणा कर दी थी कि नवंबर से लगातार केंद्र विरोधी कार्यक्रम होगा. 23 नवंबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल का मेगा कार्यक्रम होगा. उस सभा से ममता बनर्जी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देंगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अब उत्सव खत्म हो गए हैं. अब तृणमूल लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत झोंकने जा रही है. यह कार्यक्रम नवंबर से शुरू हो रहा है. दिन बीतने के साथ-साथ तृणमूल खेमा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार कार्यक्रम करेगी. इस माहौल में गुरुवार को तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नेताजी इंडोर स्टेडियम की सभा से पार्टी के सभी स्तर के प्रतिनिधियों और पार्टी नेतृत्व को दिशा-निर्देश देंगी. मूल रूप से तृणमूल लंबे समय से केंद्रीय एजेंसी का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाती रही है. तृणमूल नेतृत्व को आशंका है कि लोकसभा चुनाव से पहले इसका दायरा और बढ़ जाएगा. ऐसे में मुख्यमंत्री को लोकसभा सीटें जीतने का फॉर्मूला बताएंगी.

नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल के कार्यक्रम में गरजेंगी सीएम

तृणमूल ने अक्टूबर में ही घोषणा कर दी थी कि नवंबर से लगातार केंद्र विरोधी कार्यक्रम होगा. तृणमूल की शिकायत है कि केंद्र उसके हक का पैसा नहीं दे रहा है. खास कर मनरेगा आवास योजना, ग्राम सड़क योजना का फंड़. 23 नवंबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल का मेगा कार्यक्रम होगा. उस सभा से ममता बनर्जी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देंगी. उसी समय कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी. तृणमूल सूत्रों का दावा है कि एक और दिल्ली अभियान हो सकता है. इसके अलावा, ज्योतिप्रिय मल्लिक, अणुव्रत मंडल जैसे तृणमूल के ‘संगठक’ जेल में हैं, जिलों के कामकाज को संचालित करने को लेकर तृणमूल सुप्रीमो निर्देश दे सकती हैं.

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेम मंदिर घाट पर छठ पूजा का किया वर्चुअली उद्घाटन, कही ये बात
लोकसभा सीट जीतने का बताएंगी फार्मूला

कई लोगों को डर है ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर भाजपा तृणमूल नेताओं पर दबाव बढ़ा सकती है. इसलिए, तृणमूल सुप्रीमो किसी भी स्थिति भाजपा की ‘एजेंसी राजनीति’ से डरे बिना चुनावी लड़ाई को लेकर वोकल टॉनिक देंगी. हालांकि, पंचायत सदस्य से लेकर कई नेताओं के व्यवहार को लेकर भी वह सख्त दिशानिर्देश दे सकती हैं. ममता बनर्जी यह भी कह सकती है कि अपने हितों को नहीं बल्कि जनहित को महत्व देकर सरकार की विकास परियोजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें. इस सभा में जनप्रतिनिधि और पार्टीपदाधिकारी समेत 10-12 हजार लोग जुटेंगे.

Also Read: अभिषेक बनर्जी ने कहा, कोयला मामले में नहीं साबित कर सके कुछ, इसलिए शिक्षक भर्ती मामले में भेज रहे है समन
सरकार की विकास योजनाओं को अधिक लोगाें तक पहुंचाने का निर्देश

इसमें सांसद, विधायक, राज्य कमेटी के सदस्य, प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष, कोलकाता नगर निगम के सभी पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत प्रधान, ब्लॉक और नगर अध्यक्ष, शाखा संगठन नेतृत्व आमंत्रित हैं. आमंत्रित अतिथियों की सूची तैयार कर ली गयी है. बैठक में शामिल होने के लिए विशेष कार्ड तैयार कर लिया गया है. कार्ड जिला अध्यक्ष के माध्यम से आमंत्रित लोगों तक पहुंचा जा रहा है. तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी का भवानीपुर कार्यालय सूची के आधार पर जिलेवार कार्ड वितरित कर रहा है.जय प्रकाश मजूमदार, आलोक दास समेत अन्य नेता भवानीपुर कार्यालय से पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं.

Also Read: WB News :दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आगाज आज, स्वास्थ्य पर 7500 करोड़ रुपये निवेश का मिलेगा प्रस्ताव

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola