ePaper

WB News : चल रही थी शादी की तैयारी, अचानक घर को घेर कर पुलिस ने किया युवक को अरेस्ट

Updated at : 18 Dec 2023 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
marriage

marriage

हथियार सप्लाई के आरोप में लालबाजार की टीम ने विभिन्न इलाकों से छह को दबोचा.पुलिस का कहना है कि पोस्ता व बहूबाजार थाना क्षेत्रों में दर्ज शिकायतों के आधार पर कुछ लोगों को हथियारों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन

कोलकाता,विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में पोस्ता व बहूबाजार थाना क्षेत्रों में हथियारों की सप्लाई करनेवाले गिरोह में शामिल होने के आरोप में दर्ज शिकायतों के आधार पर लालबाजार एंटी राउडी स्क्वाड ( Lalbazar Anti Rowdy Squad) की टीम ने महानगर से छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पकड़े गये आरोपियों के नाम विजय पासवान, मुकेश पासवान, फारूख आलम, सैयद अफरीदी व बहूबाजार थाने में दर्ज मामले में सैयद साकिब अली और कामरान खुर्शीद बताये गये हैं. इसमें में साकिब अली की 23 दिसंबर को शादी तय है. सभी आरोपियों को रविवार को बैंकशाल कोर्ट की विशेष अदालत में पेश करने पर साकिब को 20 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. अन्य आरोपियों को 26 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

क्या है मामला

पुलिस का कहना है कि पोस्ता व बहूबाजार थाना क्षेत्रों में दर्ज शिकायतों के आधार पर कुछ लोगों को हथियारों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उनसे पूछताछ के बाद शनिवार देर रात तक छापामारी कर अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इन आरोपियों में राजाबाजार निवासी सैयद साकिब अली भी है, जिसकी 23 दिसंबर को शादी है. उसके घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं. कुछ रिश्तेदार भी वहां आ चुके थे. इस बीच, शनिवार की रात अचानक घर को चारों तरफ से घेरकर पुलिस ने साकिब अली को गिरफ्तार कर लिया. परिजनों को बताया गया कि उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी 20 दिसंबर को दिल्ली में पीएम मोदी के साथ कर सकती हैं मुलाकात
साकिब की जमानत के लिए कोर्ट में पेश किया गया शादी का कार्ड

अदालत सूत्र बताते हैं कि साकिब की पेशी के दौरान बैंकशाल कोर्ट में उसकी तरफ से वकील ने अपनी अर्जी में कहा कि साकिब की शादी 23 दिसंबर को है, इसलिए उसे जमानत पर रिहा किया जाये. साकिब के परिजनों ने कोर्ट में शादी का कार्ड भी जमा कराया. वहीं, जमानत का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कहा कि शादी के कार्ड की जांच होनी चाहिए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने शादी से तीन दिन पहले यानी 20 दिसंबर तक उसे पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. शादी के कार्ड की भी जांच की जा रही है. 20 दिसंबर को साकिब को जमानत मिलती है या नहीं, अदालत के इस फैसले पर परिवार की निगाहें टिकी हैं. इसके बाद ही साकिब की शादी पर फैसला हो पायेगा.

Also Read: VIDEO: श्रीलाल शुक्ल की राग दरबारी 55 वर्षों के बाद भी क्यों है शाश्वत? बता रही हैं साहित्यकार ममता कालिया

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola