ePaper

बंगाल पंचायत चुनाव : कूचबिहार के गीतलदाहा ग्राम पंचायत में बीएसएफ अधिकारी को तृणमूल समर्थकों ने घेरा

Updated at : 08 Jul 2023 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल पंचायत चुनाव : कूचबिहार के गीतलदाहा ग्राम पंचायत में बीएसएफ अधिकारी को तृणमूल समर्थकों ने घेरा

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने बीएसएफ के एक अधिकारी को दौड़ा दिया. बीएसएफ के अधिकारी ने कार में जाकर अपनी जान बचायी. सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बीजेपी का दलाल तक कह दिया. हालांकि, तृणमूल का कहना है कि बीएसएफ का विरोध करने वाले ग्रामीण थे.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. वोटिंग के दौरान कई जिलों में हिंसा की घटनाएं हुईं. आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती पर आपत्ति जतायी. आज वोटिंग से पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी को तृणमूल समर्थकों ने घेर लिया, जब वह इलाके में गश्ती कर रहे थे. तृणमूल के गुस्साये समर्थकों को देख अधिकारी अपनी कार में बैठ गये. 1 मिनट 22 सेकेंड का यह वीडियो कूचबिहार जिले का बताया गया है.

टीएमसी ने जारी किया बीएसएफ का वीडियो

तृणमूल कांग्रेस के व्हाट्सऐप ग्रुप में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि बीएसएफ का एक अधिकारी आता है और पूछता है कि आपलोग कौन हो. यहां क्या कर रहे हो. इस पर उधर से जवाब आता, हम वोट देने आये हैं. हमलोग वोटर हैं. इस पर अधिकारी ने पूछा- वो क्या है, क्या कर रहा है. उसने कहा बूथ एजेंट है. पर्ची काट रहा है.

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पूछा- बीएसएफ का यहां क्या काम

इतने में कई और लोग उसके साथ आ गये. बीएसएफ अधिकारी से कहा कि आप यहां क्यों आये हो. उसने और कई सवाल किये- आपका क्या काम है. आपका कौन सा कैंप है. यहां बीएसएफ का क्या काम है. आपकी ड्यूटी यहां लगी है क्या. यहां सेक्टर पार्टी आयेगा, इलेक्शन पार्टी आयेगा. बीएसएफ का पार्टी नहीं आयेगा. इस पर अधिकारी ने कहा कि हां मेरी ड्यूटी है. इस पर तृणमूल समर्थकों ने कहा कि कौन हो आप? बीजेपी की दलाली करने आये हो.

बीएसएफ को जमकर सुनायी खरी-खोटी

तब तक बीएसएफ अधिकारी अपनी कार में बैठ चुके थे. कार में बैठकर उन्होंने किसी को फोन किया. इस पर तृणमूल समर्थकों ने उनको खूब खरी-खोटी सुनायी. राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को उत्तेजित होता देख अधिकारी ने कार का शीशा बंद कर लिया, ड्राइवर ने भी कार का शीशा बंद कर लिया. इसके बाद लोगों से शांत रहने की अपील की. ये पूरा वीडियो 1 मिनट 22 सेकेंड का है.

पार्थ प्रतिम रे ने बीएसएफ की निंदा की

इसके बाद तृणमूल नेता पार्थ प्रतिम रे ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि बीएसएफ के अधिकारी और जवान लोगों को डरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीएसएफ के कर्मचारी और अधिकारी लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं. ये लोग आम मतदाताओं को आतंकित कर रहे हैं. हम इसका प्रतिवाद करते हैं.

Also Read: बंगाल पंचायत चुनाव : तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा का ठीकरा केंद्रीय बलों पर फोड़ा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola