ePaper

Bengal News: 13 साल बाद नंदीग्राम आंदोलन के आरोपियों ने दी अग्रिम जमानत की याचिका

Updated at : 24 Mar 2021 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal News: 13 साल बाद नंदीग्राम आंदोलन के आरोपियों ने दी अग्रिम जमानत की याचिका

Bengal News in hindi: पश्चिम बंगाल सरकार ने नंदीग्राम आंदोलन के आरोपी तृणमूल नेताओं के खिलाफ मामलों को वापस लेने के लिए निचली अदालत में याचिका दायर की थी, निचली अदालत ने इसकी मंजूरी भी दे दी थी और उनको जमानत दे दी थी, लेकिन हाइकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी है.वहीं दूसरी तरफ उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर केंद्र से प्रचार करने निकले भाजपा प्रत्याशी शुभ्रांशु राय के समर्थकों को बीच में बाधा देने का आरोप तृणमूल पर लगा है.

विज्ञापन

कोलकाता: वर्ष 2007 में हुए नंदीग्राम आंदोलन के समय हिंसा की घटना के आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका दायर करने वालों में तृणमूल नेता शेख सुफियान, अबू ताहेर सहित कई नेता शामिल हैं. इस याचिका पर गुरुवार को न्यायाधीश हरीश टंडन व न्यायाधीश तीर्थंकर घोष की खंडपीठ पर सुनवाई होने की संभावना है.

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने नंदीग्राम आंदोलन के आरोपी तृणमूल नेताओं के खिलाफ मामलों को वापस लेने के लिए निचली अदालत में याचिका दायर की थी, निचली अदालत ने इसकी मंजूरी भी दे दी थी और उनको जमानत दे दी थी, लेकिन हाइकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी है.

अब पुलिस ने एक बार फिर इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, इसलिए गिरफ्तारी से बचने के लिए शेख सुफियान व अबू ताहेर सहित कई आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में हुए नंदीग्राम आंदोलन के समय कुल 13 मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें 40 लोगों को आरोपी बनाया गया है. राज्य सरकार ने इन मामलों को वापस लेने के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है.

वहीं दूसरी तरफ उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर केंद्र से प्रचार करने निकले भाजपा प्रत्याशी शुभ्रांशु राय के समर्थकों को बीच में बाधा देने का आरोप तृणमूल पर लगा है. आरोप है कि तृणमूल के लोग पूर्व सुनियोजित तरीके से प्रचार में बाधा देने के लिए खड़े थे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला.

जानकारी के मुताबिक, हालीशहर के 13 और 14 नंबर वार्ड इलाके में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में कार्यकर्ता रैली करते हुए जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में तृणमूल के समर्थक झंडा लिये सामने आ गये थे, जिसे लेकर थोड़ी देर तक तनाव का माहौल रहा. किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसे देख पुलिस ने तत्परता दिखायी. इधर, भाजपा ने तृणमूल पर प्रचार में बाधा देने का आरोप लगाया है. तृणमूल ने भाजपा के आरोप को खारिज किया है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: तपती धूप में ममता बनर्जी के आवास के सामने जमीन पर लोटने लगे SSC अभ्यर्थी, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Posted By- Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola