ePaper

Petrol-Diesel Price : बंगाल में कितनी बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जाने एक क्लिक में...

Updated at : 13 Oct 2023 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price : बंगाल में कितनी बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जाने एक क्लिक में...

आज बीरभूम, दार्जिलिंग, हुगली, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, उत्तरी दिनाजपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. इसके अलावा राज्य के अन्य सभी जिलों में आज ईंधन तेल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के 10 जिलों में आज पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel ) के दाम बढ़ गए हैं. इनमें उत्तर 24 परगना में आज पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 87 पैसे बढ़ी है. इस बीच, आज राज्य के केवल पांच जिलों में ईंधन तेल की कीमत में गिरावट आई है. आज बीरभूम, दार्जिलिंग, हुगली, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, उत्तरी दिनाजपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. इस बीच दक्षिण 24 परगना, पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, नादिया, झाड़ग्राम में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है. इसके अलावा राज्य के अन्य सभी जिलों में आज ईंधन तेल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं.


आज बंगाल के किस जिले में कितने रुपये बिक रहा है पेट्रोल-डीजल 

अलीपुरद्वार में आज पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर रहा है डीजल 93.90 रुपये पर बिक रहा है. बांकुड़ा में पेट्रोल की कीमत 106.28 है वहीं डीजल 93.01 रुपये प्रति लीटर है. बीरभूम में पेट्रोल की कीमत 106.64 रुपये व डीजल 93.34 रुपये है. कूचबिहार में पेट्रोल 107.39 रुपये पर बिक रहा है यहां डीजल 94.03 रुपये पर बिक रहा है. उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में पेट्रोल क्रमशः 106.90 और 106.36 पर बिक रहा है. इन दोनों जिलों में डीजल क्रमश: 93.57 और 93.07 रुपये बिक रहा है. दार्जिलिंग में पेट्रोल 105.98 रुपये, डीजल 92.72रुपये है. हुगली में आज पेट्रोल 106.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल 93.22 रुपये पर बिक रहा है. जलपाईगुड़ी में पेट्रोल की कीमत 106.46 रुपये है वहीं डीजल 93.16 रुपये प्रति लीटर है. मालदा में पेट्रोल की कीमत 105.96 व डीजल 92.70 रुपये है. झाड़ग्राम में पेट्रोल 106.89 रुपये पर बिक रहा है.

Also Read: WB News : सीएम आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज,जिलों के पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola