बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सीएम ममता पर फिर साधा निशाना, बोले- राज्य में है डर का माहौल

Bengal News, Kolkata News, कोलकाता : राष्ट्रीय एटलस एवं थिमैटिक मानचित्रण संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी का नाम नहीं लेते हुए ही उन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं जब से यहां (बंगाल) आया हूं, तब से डर को न केवल देखा है, बल्कि इसे महसूस भी कर रहा हूं. उन्होंने बंगाल में फैले सिंडिकेट पर भी निशाना साधा.
Bengal News, Kolkata News, कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankar) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) और उनकी सरकार को फिर आड़े हाथों लिया है. श्री धनखड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल ऐसा है कि हम इस चर्चा भी नहीं कर सकते.
राष्ट्रीय एटलस एवं थिमैटिक मानचित्रण संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी का नाम नहीं लेते हुए ही उन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं जब से यहां (बंगाल) आया हूं, तब से डर को न केवल देखा है, बल्कि इसे महसूस भी कर रहा हूं. उन्होंने बंगाल में फैले सिंडिकेट पर भी निशाना साधा.
राज्यपाल श्री धनखड़ ने कहा कि कोई अपनी मर्जी से आधी बोरी सीमेंट और 10 ईंट भी नहीं खरीद सकता. कौन सिंडिकेट को चला रहा है? रसीद कौन काट रहा है? इस पर हस्ताक्षर कौन करता है? पैसा कहां जाता है? क्या राशि सरकारी खजाने में जमा करवायी जाती है? उस रसीद को कारगर साबित करने के लिए पुलिस प्रशासन एक हो जाता है. यह डर के कारण ही हो रहा है. डर और संविधान एक साथ नहीं रह सकते. राज्यपाल ने पत्रकारों से पूछा कि आप अपने दिल को टटोल कर कहें, क्या डर का माहौल नहीं है?
मालूम हो कि इससे पहले भी राज्यपाल ममता बनर्जी पर कई बार सीधे तौर पर निशाना साध चुके हैं. इससे पहले उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिल कर कहा था कि पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




