ePaper

Bengal Election 2021: हाड़ोवा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला व तोड़फोड़, TMC पर लगाया आरोप

Updated at : 10 Apr 2021 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: हाड़ोवा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला व तोड़फोड़, TMC पर लगाया आरोप

Bengal News in Hindi: हाड़ोवा के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र साहा के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा था. आरोप है कि उसी दौरान तृणमूल समर्थित बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले शुरू कर दिये. साथ ही भाजपा नेताओं की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. कई भाजपा कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं, जिन्हें हाड़ोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर हाड़ोवा थाने की पुलिस पहुंची थी.

विज्ञापन

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के हाड़ोवा में फिर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किये गये. चुनाव प्रचार के दौरान उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयीं. आरोप है कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने हमले किये हैं, जबकि तृणमूल ने आरोप को खारिज किया है. जानकारी के मुताबिक, हाड़ोवा थानांतर्गत के लेबुतला इलाके में हाड़ोवा के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र साहा के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा था.

आरोप है कि उसी दौरान तृणमूल समर्थित बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले शुरू कर दिये. साथ ही भाजपा नेताओं की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. कई भाजपा कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं, जिन्हें हाड़ोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर हाड़ोवा थाने की पुलिस पहुंची थी. भाजपा समर्थकों ने पुलिस को घेरकर काफी देर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की.

Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी LIVE रैली: ‘बुराई पर अच्छाई की जीत होने जा रही है’- सिलीगुड़ी में बोले पीएम मोदी

हाड़ोवा के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र साहा का कहना है कि भाजपा की रैली शेष होने के बाद तृणमूल के बदमाशों ने पूर्व योजना के तहत हमले किये और गाड़ियों में तोड़फोड़ व मारपीट की. इधर, तृणमूल नेता हाफिज अहमद का कहना है कि भाजपा के ही नये और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच की मारपीट हुई है. इसमें तृणमूल का कोई हाथ नहीं है.

वहीं, बुधवार रात बागनान के तामूलतला, जलपाइ और नाचक गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गयी. बताया जा रहा है कि 10 घरों में तोड़फोड़ व लूटपाट की गयी. हमले का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा है. वारदात को अंजाम देने के पहले बमबाजी की गयी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस और केंद्रीय बल के जवान मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से कई बम बरामद किये गये. बागनान सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुपम मल्लिक ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है. यही कारण है कि आये दिन तृणमूल कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी चरम पर है.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021 LIVE updates: बीरभूम के सरकारी भवन में 50 जिंदा बम मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola