ePaper

Bengal Chunav 2021: शुभेंदु का ममता बनर्जी और 'भाईपो' पर निशाना, कहा- TMC की सरकार में जनता की किडनी भी बिक जायेगी

Updated at : 14 Apr 2021 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: शुभेंदु का ममता बनर्जी और 'भाईपो' पर निशाना, कहा- TMC की सरकार में जनता की किडनी भी बिक जायेगी

west bengal election 2021 bjp candidate suvendu adhilari targeted cm Mamata Banerjee and abhishek banerjee : बंगाल में पांचवें चरण की वोटिंग के लिए नंदीग्राम से कैंडिडेट और बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी चुनाव प्रचार के लिए उतरे हैं. आज पूर्वी बर्दवान में चुनाव प्रचार में शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी का भतीजा और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी राज्य का कोयला, बालू, पत्थर सब बेचकर खा गये हैं. अब राज्य में केवल जनता की किडनी बची हैं. अगर टीएमसी की सरकार वापस आयी तब जनता की किडनी भी बिक जायेगी.

विज्ञापन

मुकेश तिवारी: बंगाल में पांचवें चरण की वोटिंग के लिए नंदीग्राम से कैंडिडेट और बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी चुनाव प्रचार के लिए उतरे हैं. आज पूर्वी बर्दवान में चुनाव प्रचार में शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी का भतीजा और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी राज्य का कोयला, बालू, पत्थर सब बेचकर खा गये हैं. अब राज्य में केवल जनता की किडनी बची हैं. अगर टीएमसी की सरकार वापस आयी तब जनता की किडनी भी बिक जायेगी.

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर एक समुदार के लिए काम करने का आरोप लगाया हैं. शुभेंदु ने कहा, ममता बनर्जी एक समुदाय को खुश करने के लिए दुर्गा पूजा के विसर्जन पर भी रोक लगवा चुकी हैं. वो धर्म के नाम पर भेदभाव करती हैं. हालांकि अब उस समुदाय के लोग भी ममता बनर्जी का असली चेहरा पहचान चुके हैं. धर्म की राजनीति करने वाली टीएमसी की सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना होगा.

Also Read: Bengal Chunav 2021: स्मृति ईरानी का तृणमूल पर वार, कहा- बंगाल के लोग चाहते हैं परिवर्तन, TMC की हार तय

शुभेंदु अधिकारी ने कहा सीएम ममता बनर्जी अपना 10 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड दिखायें, ताकि लोगों को पता चल सकें 10 वर्षों में कितने लोगों को रोजगार मिला, कितने किसानों के लिए काम किया गया और कितने विश्वविद्यालय बनाया गये. मैंने पार्टी में रहकर मुख्यमंत्री का असली चेहरा देखा है. पूर्व बर्दवान जिले के कालना में बीजेपी कैंडिडेट के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी कहा, ममता बनर्जी दार्जिलिंग को स्विट्जरलैंड और कोलकाता को लंदन बनाने का झूठा सपना दिखा चुकी हैं.

बंगाल में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ हैं. बंगाल की जनता को छोड़कर वो केवल अपने भतीजे का भला देखती हैं. ममता बनर्जी बंगाल के विकास कार्यों को छोड़कर केवल खेला होबे का नारा दे रही हैं. शुभेंदु ने ममता बनर्जी पर नंदीग्राम को लेकर भी तंज कसा. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोटिंग के दिन दोपहर 2 बजे के बाद आयी थी, अब वो क्या खेल करेंगी. जनता ने मुख्यमंत्री के साथ खेला कर दिया है. बता दें कि 17 अप्रैल को 6 जिलों पूर्वी बर्दवान, उत्तर 24 परगना, नदिया, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में वोटिंग होनी हैं. 2 मई को रिजल्ट डे है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: हिंदू-मुस्लिम के बाद हिंदी-बांग्ला में भिड़े नेताजी,अब अभिषेक ने पीएम मोदी को दे डाला चैलेंज

Posted by : Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola