Bengal Chunav : बंगाल चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राजनीतिक हिंसा का मामला, ममता बनर्जी सरकार से की जवाब की मांग
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Dec 2020 12:20 PM
Bengal Chunav : कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में बंगाल में विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट की मांग की है. इतना ही नहीं, याचिका के जरिए चुनाव में अर्धसैनिक बलों की नियुक्ति एवं वोटर लिस्ट से फर्जी वोटरों के नाम हटाने की मांग की गयी है.

बंगाल में चुनाव से पहले हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है. याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में विपक्षी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में बंगाल में हुई बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट की मांग की गयी है.
Also Read: Bengal Chunav : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर फिर बंगाल आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के जरिए बंगाल चुनाव में अर्धसैनिक बलों की नियुक्ति एवं वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की है. आपको बता दें कि अधिवक्ता विनीत ढांडा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
बंगाल में सियासी हिंसा को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने रही हैं. हमेशा बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर टीएमसी पर हमलावर रही है. पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर बंगाल में हमले के बाद मामला और तूल पकड़ लिया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए