ePaper

नंदीग्राम में वोटिंग से पहले ममता का ‘पैगाम’, गैर बीजेपी शासित राज्यों के सीएम को चिट्ठी, एकजुट होने की अपील

Updated at : 31 Mar 2021 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले ममता का ‘पैगाम’, गैर बीजेपी शासित राज्यों के सीएम को चिट्ठी, एकजुट होने की अपील

Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग एक अप्रैल (गुरुवार) को चार जिलों की 30 सीटों पर है. इसमें हॉटसीट नंदीग्राम भी शामिल है. इस सीट से टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं. नंदीग्राम सीट पर वोटिंग से पहले सीएम ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को चिट्ठी लिखी है. बड़ी बात यह है कि ममता बनर्जी ने गैर बीजेपी दलों को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील है.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग एक अप्रैल (गुरुवार) को चार जिलों की 30 सीटों पर है. इसमें हॉटसीट नंदीग्राम भी शामिल है. इस सीट से टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं. नंदीग्राम सीट पर वोटिंग से पहले सीएम ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को चिट्ठी लिखी है.

Also Read: महारानी VS सेनापति: नंदीग्राम के महासंग्राम में ममता बनर्जी, क्या TMC चीफ की मदद करेगा हॉटसीट?
undefined

बड़ी बात यह है कि ममता बनर्जी ने गैर बीजेपी दलों को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील है.

undefined
सीएम ममता बनर्जी ने किन्हें लिखी है चिट्ठी?

पश्चिम बंगाल की सीएम और नंदीग्राम सीट से टीएमसी कैंडिडेट ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी लीडर शरद पवार, डीएमके चीफ एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, आंध्रप्रदेश के सीएम जगन रेड्डी को चिट्ठी लिखी है. खास बात यह है कि नंदीग्राम में वोटिंग से एक दिन पहले ममता बनर्जी की चिट्ठी की टाइमिंग पर सवाल भी उठ रहे हैं.

undefined
Also Read: नंदीग्राम में ’खेला होबे’ या ‘जय श्रीराम’, ममता और शुभेंदु की कर्मभूमि में बिग फाइट, गेमचेंजर बनेंगी मीनाक्षी? एक अप्रैल को 4 जिले की 30 सीटों पर वोटिंग

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की बात करें तो 30 सीटों पर वोटिंग हैं. इसमें पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना जिले शामिल हैं. दूसरे चरण में पूर्वी मेदिनीपुर की 9 सीट (तमलुक, पांशकुड़ा पूर्व, पांशकुड़ा पश्चिम, मोयना, नंदकुमार, महिषादल, हल्दिया, नंदीग्राम, चांदीपुर), पश्चिम मेदिनीपुर की 9 सीट (खड़गपुर सदर, नारायणगढ़, सबंग, पिंगला, देबरा, दासपुर, घाटाल, चंद्रकोणा, केशपुर), बांकुड़ा की 8 सीट (तालडांगरा, बांकुड़ा, बरजोरा, ओंदा, विष्णुपुर, कतुलपुर, इंडास, सोनामुखी) और दक्षिण 24 परगना की 4 सीट (गोसाबा, पाथरप्रतिमा, काकद्वीप, सागर) शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola