ePaper

Bengal Chunav 2021 : अब दिग्गज नेता Sharad Pawar का दावा, बंगाल में बीजेपी को मिलेगी करारी हार

Updated at : 15 Mar 2021 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : अब दिग्गज नेता Sharad Pawar का दावा, बंगाल में बीजेपी को मिलेगी करारी हार

Bengal Chunav 2021 latest news : वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शरद पवार ने पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. शरद पवार ने कहा है कि बीजेपी को पश्चिम बंगाल में मुंह की खानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी को जीत नहीं मिलेगी, वहां पर गैर बीजेपी की सरकार बनेगी.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021 : वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शरद पवार ने पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. शरद पवार ने कहा है कि बीजेपी को पश्चिम बंगाल में मुंह की खानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी को जीत नहीं मिलेगी, वहां पर गैर बीजेपी की सरकार बनेगी.

मीडिया से बातचीत करते हुए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि बीजेपी सिर्फ असम में चुनाव जीत सकती है. बाकी राज्यों में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा. शरद पवार ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में गैर बीजेपी सरकार बनेगी. शरद पवार के इस दावे और भविष्यवाणी के बाद सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है.

शिवसेना ने ममता को दिया है समर्थन- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना पहले ही ममता बनर्जी की पार्टी को समर्थन दे चुकी है. महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार है. हालांकि बंगाल में कांग्रेस लेफ्ट दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

27 मार्च को है पहले चरण का चुनाव – पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव होना है. राज्य में पहले दो चरणों के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. बंगाल में इस बार आठ चरणों में चुनाव होना है. राज्य में दो मई को विधानसभा का रिजल्ट आएगा.

बीजेपी कर रही है 200 सीट जीतने का दावा- बताते चलें की बीजेपी पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीट जीतने का दावा कर रही है. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष 2019 का उदाहरण देते हुए कहते हैं, 19 में हाफ, 21 में साफ. वहीं टीएमसी भी पिछले प्रदर्शन को दोहराने का दावा करती है. 2016 में टीएमसी को 211 सीटों पर जीत मिली थी.

Also Read: Bengal Vidhan Sabha Chunav : AIMIM के ओवैसी और पीरजादा अब्बास में क्यों पड़ी दरार? बंगाल चुनाव से पहले ISF प्रमुख ने किया खुलासा

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola