ePaper

Bengal Chunav 2021 : आठ चरणों में चुनाव कराने पर 'सुप्रीम' संग्राम? चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ SC में याचिका दायर, पढ़िए पूरा मामला

Updated at : 01 Mar 2021 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : आठ चरणों में चुनाव कराने पर 'सुप्रीम' संग्राम? चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ SC में याचिका दायर, पढ़िए पूरा मामला

bengal chunav 2021 dates and schedule : पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराये जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के निर्वाचन आयोग फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक याचिका दायर की गयी है. वकील एमएल शर्मा द्वारा दायर याचिका में शीर्ष न्यायालय से आयोग को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव नहीं कराये,

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराये जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के निर्वाचन आयोग फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक याचिका दायर की गयी है. वकील एमएल शर्मा द्वारा दायर याचिका में शीर्ष न्यायालय से आयोग को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव नहीं कराये, क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 14 (जीवन के अधिकार)और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है.

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने 26 फरवरी को बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी. बंगाल में जहां 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चुनाव होंगे वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को चुनाव होंगे. असम में तीन चरणों में चुनाव होने हैं. याचिका पर अगले कुछ दिनों में सुनवाई होने की उम्मीद है.

याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि वह बंगाल में चुनावों के दौरान कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाने को लेकर सीबीआइ को मामला दर्ज करने का निर्देश दे. याचिका में कहा गया कि जय श्रीराम और अन्य धार्मिक नारे लगाने से वैमनस्य फैल रहा है. यह भादंवि और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत अपराध है. गौरतलब है कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराये जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री व कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी भी सवाल उठा चुकी हैं. उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने ऐसा किया है.

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर साधा था निशाना- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के एलान पर चुनाव आयोग के ऊपर सवाल उठाया है. ममता बनर्जी ने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव और बंगाल में आठ फेज में चुनाव. ममता ने आगे कहा कि देखते जाइए, बंगाल में खेला होबे और बीजेपी के हारिए भूत कोरे देबो.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : ‘बंगाल की बेटी नहीं रोहिंग्या की खाला और घुसपैठियों की फूफी है’- Suvendu Adhikari का ममता बनर्जी पर हमला

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola